Reading: हिमाचल में पुलिस कर्मियों के लिए हिम बस कार्ड अनिवार्य, 1 फरवरी से सख्ती

हिमाचल में पुलिस कर्मियों के लिए हिम बस कार्ड अनिवार्य, 1 फरवरी से सख्ती

RamParkash Vats
2 Min Read

SHIMLA/11/01/2026/ चीफ़ ब्यूरो विजय समयाल

हिमाचल प्रदेश में अब पुलिस कर्मियों को एचआरटीसी की बसों में यात्रा की सुविधा केवल हिम बस कार्ड के माध्यम से ही मिलेगी। राज्य सरकार के निर्देशों के बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने इस नई व्यवस्था को लागू करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके तहत कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर रैंक तक के करीब 15 हजार पुलिस कर्मियों के लिए हिम बस कार्ड बनवाना अनिवार्य कर दिया गया है।

एचआरटीसी के अनुसार सभी पात्र पुलिस कर्मियों को 31 जनवरी तक हिम बस कार्ड बनवाना होगा। 1 फरवरी से यह व्यवस्था सख्ती से लागू कर दी जाएगी, जिसके बाद बिना हिम बस कार्ड के यात्रा सुविधा नहीं मिलेगी।

कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए एचआरटीसी ने ऑनलाइन पोर्टल buspassonline.hrtchp.com शुरू किया है। पुलिस कर्मी घर बैठे ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान पासपोर्ट साइज फोटो और पुलिस पहचान पत्र (आई-कार्ड) की फोटो पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा।

एचआरटीसी प्रबंधन का कहना है कि इस व्यवस्था से यात्रा सुविधाओं में पारदर्शिता आएगी और फर्जी अथवा अनधिकृत लाभ पर रोक लगेगी। साथ ही डिजिटल प्रणाली से रिकॉर्ड प्रबंधन भी बेहतर होगा। पुलिस विभाग से भी सभी कर्मियों को समय पर हिम बस कार्ड बनवाने के निर्देश दिए गए हैं।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!