महमूदाबाद, सीतापुर 05 Jan 2026.S.C.B.अनुज कुमार जैन
नगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर उठ रहे विवादों के बीच अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने तहसील परिसर में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में व्यापार मंडल ने गलत तरीके से की जा रही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए स्पष्ट किया कि केवल वही अतिक्रमण हटाए जाएं जो वास्तव में अतिक्रमण की श्रेणी में आते हैं।
व्यापार मंडल ने कहा कि नालियों के बाद अपनी दुकानों के ऊपर टीन शेड आदि लगाए हुए व्यापारियों को बलपूर्वक न हटाया जाए। साथ ही नगर में आए दिन लगने वाले जाम की समस्या को कम करने तथा ठेले और गुमटी लगाकर अपने परिवार का जीवनयापन करने वाले लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान न किए जाने की मांग रखी गई।
बैठक में उप जिलाधिकारी बीबी सिंह, पुलिस उपाधीक्षक वेद प्रकाश श्रीवास्तव, तहसीलदार सुनील सिंह एवं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नवल किशोर मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने व्यापार मंडल को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा और अनावश्यक रूप से किसी को परेशान नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज जयसवाल, महामंत्री हरीश गुप्ता, संगठन मंत्री इरफान, मुन्ना, रामू वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी व व्यापारी मौजूद रहे।
महमूदाबाद में अतिक्रमण हटाने को लेकर व्यापार मंडल की प्रशासन से बैठक
Leave a comment
Leave a comment

