Reading: आत्मनिर्भर दिव्यांग एकता फाउंडेशन ने डीएम, एसपी व सीडीओ को किया सम्मानित

आत्मनिर्भर दिव्यांग एकता फाउंडेशन ने डीएम, एसपी व सीडीओ को किया सम्मानित

RamParkash Vats
2 Min Read

सीतापुर जनपद में आत्मनिर्भर दिव्यांग एकता फाउंडेशन द्वारा जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर., पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल तथा मुख्य विकास अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या को सम्मानित किया गया। फाउंडेशन की ओर से कहा गया कि तीनों अधिकारी जनपद को नए आयाम देने में निरंतर समर्पण भाव से कार्य कर रहे हैं। सम्मान समारोह के दौरान वक्ताओं ने बताया कि जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और मुख्य विकास अधिकारी के समन्वित प्रयासों से न केवल जनपद बल्कि प्रदेश स्तर पर भी सीतापुर की कार्यप्रणाली की सराहना हो रही है। अधिकारियों की सरलता, कर्तव्यनिष्ठा, पारदर्शी दृष्टिकोण और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता ने प्रशासन को एक नई पहचान दिलाई है।
फाउंडेशन ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी अधिकारियों द्वारा लिए गए धैर्यपूर्ण और विवेकपूर्ण निर्णय प्रशंसनीय हैं। मानव सेवा और लोक सेवा के दायित्वों का निर्वहन करते हुए तीनों अधिकारियों ने उत्कृष्ट नेतृत्व का उदाहरण प्रस्तुत किया है, जो समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर आत्मनिर्भर दिव्यांग एकता फाउंडेशन परिवार ने सम्मान पत्र प्रदान करते हुए अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विश्वास जताया कि वे आगे भी इसी ऊर्जा, ईमानदारी और निष्ठा के साथ राष्ट्र एवं समाज की सेवा करते रहेंगे। कार्यक्रम में फाउंडेशन की प्रबंधक/सचिव बिंदू मौर्या, कोषाध्यक्ष विजय पाल, कार्यकारिणी सदस्य गुड्डू, कासिम, हरिलाल, सुशील कुमार, प्रीति एवं रामचंद्र मौर्य सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!