Reading: सिद्धपुरघाड़ स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर का भव्य समापन-प्रधानाचार्य संतोष राज ने स्वयंसेवकों व स्टाफ की सराहना की

सिद्धपुरघाड़ स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर का भव्य समापन-प्रधानाचार्य संतोष राज ने स्वयंसेवकों व स्टाफ की सराहना की

RamParkash Vats
2 Min Read

ज्वाली (कांगड़ा)/28/12/2025/ ब्यूरो चीफ विजय समयाल
जिला कांगड़ा के शिक्षा खंड ज्वाली के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिद्धपुरघाड़ में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) विशेष शिविर का शनिवार को भव्य समापन किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में समाजसेवा, अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति की भावना का विकास करना रहा।

समापन समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष राज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि एनएसएस जैसे शिविर विद्यार्थियों को समाज के प्रति संवेदनशील बनाते हैं और उनमें सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा किए गए सेवा कार्यों की सराहना करते हुए आशा जताई कि भविष्य में भी विद्यार्थी इसी समर्पण के साथ समाजहित में योगदान देते रहेंगे।

प्रधानाचार्य संतोष राज ने एनएसएस प्रभारी अनिल कुमार, महिला प्रभारी रेखा देवी सहित समस्त विद्यालय स्टाफ को शिविर के सफल आयोजन के लिए विशेष रूप से बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की मेहनत से ही ऐसे कार्यक्रम सफल हो पाते हैं।

समारोह के दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा एनएसएस गीत, देशभक्ति गीतों तथा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शानदार प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का मंच संचालन एनएसएस स्वयंसेवी जैस्मीन ने किया, जबकि सलोनी ने सात दिवसीय विशेष शिविर की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।

शिविर में सक्रिय भूमिका निभाने वाले छात्र-छात्राओं में दिक्षा, अंकिता, साक्षी, तमन्ना, रितिका, पल्बी, एकता, सानिया, आस्तिक, अभिनंदन, हरप्रीत, शेखर, गौरव, सुमित, शम्मी, आयुष, पूजा, हिमांशु, नेहा, आदित्य, तान्या और रोहन प्रमुख रूप से शामिल रहे।

इस अवसर पर विद्यालय के एसएमसी प्रधान तिलकराज, प्रवक्ता रशपाल कौंडल, प्रवक्ता भावना कुमारी, प्रवक्ता जीवन लाल तथा अधीक्षक कमल जीत विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!