Reading: ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के भरमाड़ स्थित ऐंजल दिव्यांग आश्रम में नई उड़ान संस्था ने बच्चों को हीटर, फल और जूस वितरित कर सेवा भावना का परिचय दिया।

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के भरमाड़ स्थित ऐंजल दिव्यांग आश्रम में नई उड़ान संस्था ने बच्चों को हीटर, फल और जूस वितरित कर सेवा भावना का परिचय दिया।

RamParkash Vats
2 Min Read

Bharmar 27/12/2025/Ram Parkash Vats

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ के काली मिट्टी मैदान के समीप स्थित ऐंजल दिव्यांग आश्रम में आज मानवता और सेवा का सुंदर उदाहरण देखने को मिला। नई उड़ान संस्था की ओर से आश्रम में रह रहे दिव्यांग बच्चों के लिए हीटर भेंट किए गए, वहीं बच्चों को फल और जूस भी वितरित किए गए। सर्द मौसम में मिले इस सहयोग से बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।

इस अवसर पर जिला कांगड़ा नई उड़ान संस्था के प्रभारी संयम धीमान ने बताया कि उनकी संस्था लगभग एक वर्ष से प्रदेश में सामाजिक सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही है, जबकि जिला कांगड़ा में संस्था पिछले दो-तीन महीनों से सक्रिय है।

उन्होंने कहा कि नई उड़ान संस्था का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की सहायता करना, पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण करना, बेसहारा पशुओं की देखभाल करना तथा अनाथ और दिव्यांग आश्रमों को सहयोग प्रदान करना है।

संयम धीमान ने कहा कि समाज के वंचित वर्ग तक मदद पहुँचाना ही संस्था की प्राथमिकता है और आने वाले समय में भी ऐसे सेवा कार्य लगातार जारी रहेंगे। इस कार्यक्रम में अनिल धीमान, अभिनय कुमार, अभिनव चौधरी सहित अन्य सहयोगी सदस्य भी मौजूद रहे। आश्रम प्रबंधन ने संस्था का आभार जताते हुए इसे सराहनीय पहल बताया।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!