महमूदाबाद (सीतापुर):27/12/2025/SCB अनुज कुमार जैन
स्थानीय सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल में वार्षिक उत्सव का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास, अनुशासन और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय भूर्जी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष नानक दीन भूर्जी, अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, डायरेक्टर आशीष गुप्ता, कॉर्पोरेट कार्यालय से पधारे विशिष्ट अतिथियों तथा प्रधानाचार्य विजय कुमार दुबे द्वारा माँ शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया

कार्यक्रम में कुर्सी विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा एवं महमूदाबाद विधायक श्रीमती आशा मौर्या की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा को और बढ़ा दिया। क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं शिक्षाविद् भी समारोह में उपस्थित रहे।

इस वर्ष उत्सव की थीम ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ रही, जिसे विद्यार्थियों ने नृत्य, नाटक, समूह गान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और सभागार तालियों से गूंज उठा।

मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए विद्यालय के शैक्षिक वातावरण, अनुशासन और संस्कार आधारित शिक्षा की प्रशंसा की। प्रधानाचार्य विजय कुमार दुबे ने विद्यालय की वार्षिक उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का समापन उत्साह, प्रेरणा और सकारात्मक संदेश के साथ हुआ।

