Reading: मतलाहड़ में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन, सनातन संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश

मतलाहड़ में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन, सनातन संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश

RamParkash Vats
2 Min Read

ज्वाली/25/2025/न्यूज़ इंडिया आजतक/न्यूज़ डेक्स:

उपमंडल जवाली के अधीन मतलाहड़ में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत गौ सेवा प्रमुख बालकृष्ण शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि प्रांत पर्यावरण संयोजक डॉ. विपन कुमार मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक जगदीश शर्मा व अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा मुख्यातिथि एवं वक्ता का जोरदार स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर परिसर में विधिवत हवन-यज्ञ के साथ हुआ। इसके उपरांत भजन मंडली द्वारा कीर्तन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया गया। मुख्यातिथि बालकृष्ण शर्मा एवं वक्ता डॉ. विपन कुमार ने ध्वजारोहण किया तथा भारत माता के चित्र के समक्ष ज्योति प्रज्वलित कर सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन किया।
मुख्य वक्ता प्रांत पर्यावरण संयोजक डॉ. विपन कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि सनातन से बड़ा कोई धर्म नहीं है। सनातन धर्म संपूर्ण मानवता को प्रेम, करुणा और सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि युवाओं एवं हिंदू समाज को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने और जागृत करने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और गौ सेवा को सनातन संस्कृति के मूल स्तंभ बताते हुए इन्हें जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
मुख्यातिथि बालकृष्ण शर्मा ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि सनातन परंपरा भारतीय संस्कृति की आत्मा है, जिसे सहेजना और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने समाज में एकता, अनुशासन और सेवा भाव को मजबूत करने पर बल दिया।
इस अवसर पर हंसराज, सुरेश शर्मा, रणवीर सिंह, जगदीश सिंह, रविंद्र कालिया, कुलवीर, योगेश शर्मा, शिंटू ठाकुर, काला डीजे, भोला, रजनीश शुनू, कवि, प्रभात, सुदर्शन शर्मा, शिक्षाविद केसी शर्मा, प्रवीण धीमान, रिंपी देवी, मुल्ख राज, हरबंस लाल शर्मा, अभिषेक शर्मा, अमित शर्मा, लेख राज शर्मा, शंभू नाथ धीमान, पवन मोहल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!