Reading: समकेहड में पुलिस का बड़ा प्रहार: गाड़ी से 100 पेटी अवैध शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

समकेहड में पुलिस का बड़ा प्रहार: गाड़ी से 100 पेटी अवैध शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

RamParkash Vats
2 Min Read

जवाली न्यूज़ इंडिया आजतक मुख्य आफिस न्यूज़ डैक्स ,राम प्रकाश वत्स


जिला पुलिस नूरपुर ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना जवाली के अंतर्गत पंचायत समकेहड में की गई नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक गाड़ी से 100 पेटी अवैध शराब बरामद कर शराब तस्करी के नेटवर्क को करारा झटका दिया है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह पुलिस टीम क्षेत्र में नियमित गश्त व नाकाबंदी पर तैनात थी। इसी दौरान एक संदिग्ध वाहन को जांच के लिए रोका गया। जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में अवैध शराब भरी हुई पाई गई। मौके पर ही पुलिस ने गाड़ी चालक विशाल कुमार पुत्र अशोक कुमार, निवासी जवाली को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बरामद शराब और वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आ रहा है कि शराब की यह खेप अवैध रूप से सप्लाई किए जाने के उद्देश्य से लाई जा रही थी, हालांकि इसके नेटवर्क और संभावित संलिप्त अन्य आरोपियों की जांच अभी जारी है।
इस मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने बताया कि पुलिस नशे के कारोबार के खिलाफ पूरी सख्ती से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है और अवैध शराब को जब्त कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही यह भी संकेत दिए कि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने के लिए जांच को और तेज किया जाएगा।
जिला पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में नशे के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस का यह अभियान न केवल कानून तोड़ने वालों के लिए चेतावनी है, बल्कि समाज को नशा-मुक्त बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम भी है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!