जिला कांगड़ा के उपमंडल फतेहपुर के अंतर्गत गांव घेट (चंदवह), नगाल पंचायत, तहसील फतेहपुर निवासी बलदेव सिंह उर्फ हैप्पी (उम्र 32 वर्ष), सुपुत्र स्वर्गीय श्री बलवंत सिंह, पिछले दो माह से लापता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बलदेव सिंह उर्फ हैप्पी दिनांक 3 अक्टूबर को सुबह लगभग 7 बजे लुधियाना से मुकेरियां जाने वाली बस में सवार हुआ था, लेकिन उसके बाद से वह अभी तक घर नहीं पहुंचा है। लगभग ढाई माह बीत जाने के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
लापता युवक की माता कमलेश देवी, जो कि एक गरीब विधवा हैं, अपने बेटे को लेकर अत्यंत चिंतित एवं परेशान हैं। उन्होंने बताया कि बेटे की तलाश के लिए उन्होंने पंजाब व हिमाचल प्रदेश पुलिस से भी सहायता की गुहार लगाई, लेकिन अब तक कोई ठोस मदद नहीं मिल पाई है। बेटे को ढूंढने के लिए वह दर-दर भटकने को मजबूर हैं।
परिजनों के अनुसार युवक मानसिक रूप से थोड़ा परेशान भी है।
यदि किसी व्यक्ति को यह युवक कहीं भी दिखाई दे या उसके संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त हो, तो कृपया नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर तुरंत संपर्क करें।
सूचना देने वाले व्यक्ति को ₹15,000 (पंद्रह हजार रुपये) का नकद इनाम दिया जाएगा।
संपर्क नंबर:
मोबाइल: 9817856502 / 7807484483 / 9816928268— परिजन

