Reading: हरसर स्कूल में शिक्षकों की कमी से शिक्षा व्यवस्था चरमराई, अभिभावकों का फूटा गुस्सा

हरसर स्कूल में शिक्षकों की कमी से शिक्षा व्यवस्था चरमराई, अभिभावकों का फूटा गुस्सा

RamParkash Vats
4 Min Read


हिमाचल प्रदेश सरकार भले ही शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल होने के दावे कर रही हो, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों की पोल खोल रही है। कृषि मंत्री चन्द्र कुमार की विधानसभा जवाली के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरसर राजनीति का अखाड़ा बनकर रह गई है, जिसका सीधा खामियाजा जमा एक व जमा दो में विज्ञान संकाय की पढ़ाई कर रहे बच्चों को भुगतना पड़ रहा है।

हरसर स्कूल में मई माह से फिजिक्स प्रवक्ता का पद रिक्त पड़ा है, जिस कारण विज्ञान संकाय की पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो रही है। अभिभावकों की मांग पर जुलाई माह में घाड़जरोट स्कूल में कार्यरत फिजिक्स लेक्चरर को डेपुटेशन पर हरसर लगाया गया, लेकिन स्वास्थ्य कारणों के चलते वह एक माह से स्कूल नहीं आ रहा है। इसके बाद अमलेला स्कूल से फिजिक्स प्रवक्ता को डेपुटेशन पर तैनात किया गया, लेकिन उन्होंने एक ही दिन में डेपुटेशन रद्द करवा लिया। इससे यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या डिप्टी डायरेक्टर के आदेशों को भी नहीं माना जा रहा और आखिर किसके राजनीतिक संरक्षण में डेपुटेशन रद्द हो रहे हैं।

अभिभावकों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि जमा दो के बच्चे फिजिक्स की पढ़ाई किए बिना ही परीक्षा देने को मजबूर हैं। न तो सिलेबस पूरा हो पा रहा है और न ही बच्चे टेस्ट पास कर पा रहे हैं। हालात यह हैं कि बच्चे स्कूल तो जाते हैं, लेकिन फिजिक्स का पीरियड न लगने के कारण बिना पढ़ाई किए ही घर लौट आते हैं।

स्कूल में केवल फिजिक्स ही नहीं, बल्कि प्रिंसिपल, हिंदी प्रवक्ता, संस्कृत प्रवक्ता, शास्त्री, ड्राइंग मास्टर और क्लर्क जैसे महत्वपूर्ण पद भी कई वर्षों से रिक्त चल रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि जिस स्कूल का मुखिया ही न हो, वहां अनुशासन और पढ़ाई की स्थिति कैसी होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। नियमित प्रधानाचार्य का पद पिछले दो वर्षों से खाली है, जिससे स्कूल का शैक्षणिक माहौल बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

अभिभावकों ने चेतावनी दी है कि अब उनके सब्र का बांध टूट चुका है। यदि एक सप्ताह के भीतर फिजिक्स प्रवक्ता की नियुक्ति नहीं हुई तो वे स्कूल गेट को ताला लगाकर धरना देंगे और बच्चों को अन्य स्कूलों में दाखिल करवाने को मजबूर होंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और कृषि मंत्री चन्द्र कुमार से मांग की है कि स्कूल में रिक्त सभी पदों को तुरंत भरा जाए, ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो।

एसएमसी अध्यक्ष कमल कुमार के बोल:
स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कमल कुमार ने कहा कि इस समस्या से शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को पहले भी अवगत करवाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि जो पद पहले से खाली थे, उन्हें भरने के बजाय अब फिजिक्स प्रवक्ता का भी तबादला कर दिया गया। उन्होंने सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द रिक्त पदों को भरा जाए।

भाजपा नेता संजय गुलेरिया के बोल:

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!