Reading: पुलिस थाना रैहन की टीम नाकाबंदी के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार

पुलिस थाना रैहन की टीम नाकाबंदी के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार

RamParkash Vats
1 Min Read

राजा का तालाब16/12/2025 (राम प्रकाश वत्स):
पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना रैहन की टीम को बड़ी सफलता मिली है। रैहन पुलिस ने भराल क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार रैहन पुलिस टीम भराल क्षेत्र में नाका लगाए हुए थी। इसी दौरान गाड़ी संख्या HP 88-3309 को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन से 8 पेटी (96 बोतलें) देसी शराब तथा 1 पेटी (12 बोतलें) अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

पुलिस ने मौके पर ही गाड़ी में सवार सुरिंद्र सिंह निवासी तड़िया हटलियां और पवन कुमार निवासी डक को हिरासत में ले लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना रैहन में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)(ए) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा और किसी भी सूरत में नशा माफिया को बख्शा नहीं जाएगा।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!