Reading: शिवसेना ने हिमाचल में नई कार्यकारिणी का किया ऐलान, सदस्यता अभियान और पंचायत चुनाव की तैयारी तेज

शिवसेना ने हिमाचल में नई कार्यकारिणी का किया ऐलान, सदस्यता अभियान और पंचायत चुनाव की तैयारी तेज

RamParkash Vats
3 Min Read

शिवसेना ने हिमाचल प्रदेश में संगठन को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। यह घोषणा बीते दिन धर्मशाला में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान की गई। प्रेस वार्ता में पार्टी सुप्रीमो माननीय एकनाथ शिंदे जी एवं राष्ट्रीय सचिव अभिजीत अड़शूल जी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संगठनात्मक पुनर्गठन की जानकारी दी गई।

प्रेस वार्ता का मुख्य उद्देश्य पार्टी हाईकमान द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची सार्वजनिक करना, संगठन में अनुशासन को सुदृढ़ करना तथा आगामी रणनीति को स्पष्ट करना रहा। इस अवसर पर स्पष्ट किया गया कि पार्टी के आदेशों की अवहेलना करने या मनमानी करने वालों के विरुद्ध आवश्यकतानुसार कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

दूसरे चरण में शिवसेना ने प्रदेश भर में जोर-शोर से सदस्यता अभियान शुरू करने की घोषणा की। पार्टी नेताओं ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के हर गांव तक शिवसेना की पहुंच सुनिश्चित की जाएगी और घर-घर भगवा फहराने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही आगामी पंचायती चुनावों में शिवसेना पूरी मजबूती के साथ भाग लेगी और संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

पार्टी हाईकमान के आदेशानुसार घोषित प्रदेश कार्यकारिणी इस प्रकार है
नरेश कुमार संजू को राज्य प्रमुख, भूपिंदर मेहरा, राजेंद्र कुमार, निर्मल सिंह और रविंदर सिंह को उप राज्य प्रमुख नियुक्त किया गया है। शेखर गुलेरिया को राज्य लीगल अध्यक्ष, संजय पटियाल को लीगल अध्यक्ष, दिशाल को राज्य महासचिव, संसार शर्मा को संगठन मंत्री, रूबी को प्रदेश प्रवक्ता, रमेश भाऊ को वरिष्ठ उप राज्य प्रमुख तथा रमेश चौधरी को सह सचिव बनाया गया है।

सके अतिरिक्त जिलों में भी कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। जिला कांगड़ा में प्रेम चंद कटौच को जिला महासचिव, अंशुल शर्मा को उपाध्यक्ष, विशाल कुमार को युवा सेना जिला कांगड़ा उपाध्यक्ष और सुनील दत्त को जिला कांगड़ा उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अमित धीमान को चंबा-कांगड़ा प्रभारी, पवन कुमार को जिला ऊना अध्यक्ष, रविंदर सिंह को तहसील फतेहपुर उपाध्यक्ष, नीरज कुमार को तहसील जसवां-प्रागपुर तथा पंकज कुमार को तहसील उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिवसेना नेतृत्व ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी के गठन से हिमाचल प्रदेश में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर मजबूती से आगे बढ़ेगी।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!