Reading: एकल अभियान के तहत स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित

एकल अभियान के तहत स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित

RamParkash Vats
2 Min Read

JAWALI (नगरोटा सुरिया) 14 DEC 2025/REPORTER DR NABNEET SHARMA
एकल अभियान के मूल उद्देश्य “ग्राम स्वराज के माध्यम से समग्र विकास” को साकार करने की दिशा में भाग कांगड़ा आंचल के अंतर्गत नगरोटा सुरिया संच के गुगलाडा समकेड गांव में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति चेतना बढ़ाना तथा स्वदेशी जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम में ग्राम समिति सदस्यों सहित संच अध्यक्ष ठाकुर यशपाल, संच प्रशिक्षक दर्शन बलौरिया, गतिविधि प्रमुख श्रीमती बिंदु शर्मा तथा कार्यालय प्रभारी श्री चैन सिंह पठानिया ने सक्रिय सहभागिता निभाई। शिविर के मुख्य अतिथि चिकित्सक डॉ. रजिंद्र सिंह रहे।

डॉ. रजिंद्र सिंह ने आरोग्य दिवस के अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए देसी दवाइयों, देसी काढ़े, देसी खाद्यान्न और मौसमी देसी सब्जियों का सेवन अत्यंत लाभकारी है। उन्होंने प्रतिदिन योग और प्राणायाम को दिनचर्या में शामिल करने पर बल दिया तथा जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी में विशेष रुचि दिखाई। एकल अभियान के इस प्रयास से गांवों में स्वास्थ्य, स्वावलंबन और स्वदेशी विचारधारा को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!