Reading: उपमंडल जवाली के अंतर्गत टियुकरी ग्राम स्थित राधा-कृष्ण एवं शिव मंदिर परिसर में आज से श्रीमद् देवी भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ भक्तिमय वातावरण में हुआ।

उपमंडल जवाली के अंतर्गत टियुकरी ग्राम स्थित राधा-कृष्ण एवं शिव मंदिर परिसर में आज से श्रीमद् देवी भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ भक्तिमय वातावरण में हुआ।

RamParkash Vats
2 Min Read

धार्मिक समाचार

Jawali/12Dec 2025/Reporter Dr N K Sharma:- उपमंडल जवाली के अंतर्गत टियुकरी ग्राम स्थित राधा-कृष्ण एवं शिव मंदिर परिसर में आज से श्रीमद् देवी भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ भक्तिमय वातावरण में हुआ। 12 दिसंबर से 20 दिसंबर तक चलने वाली इस पावन कथा के प्रथम दिवस का आरंभ श्रद्धालुओं द्वारा कंजक पूजन एवं मंगलमयी कलश यात्रा के साथ हुआ। गाँव की पवित्र गलियों में कलश यात्रा के दौरान ‘जय माता दी’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिरस में डूब गया।

इसके उपरांत कथाव्यास पूज्य श्री रघुनंदन सारस्वत जी ने वेद–पुराणों की वाणी से कथा का आरंभ किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को माँ जगदम्बा के दिव्य स्वरूप, उनकी कृपा, और उनके कल्याणकारी रूपों की महिमा का विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। व्यासपीठ से उन्होंने कहा कि—

“जिस घर में कन्याओं का सम्मान होता है, उस घर में स्वयं माँ भगवती का वास होता है। कन्या रूप में ही देवी लक्ष्मी, सरस्वती और दुर्गा का नित्य आगमन होता है। अतः परिवार की कन्याओं का सम्मान, घर में सुख-समृद्धि का मूल स्रोत है।”

मंदिर समिति के अनुसार प्रतिदिन दोपहर 12 से 3 बजे तक कथा-पाठ तथा शाम 7 बजे संध्या-वंदन होगा।

समारोह का समापन 20 दिसंबर को प्रातः 8 बजे हवन-यज्ञ, तथा दोपहर 11 बजे से 1 बजे तक कथा के अंतिम सत्र के साथ होगा। इसके उपरांत भक्तजन प्रसाद ग्रहण करेंगे।

भक्ति, श्रद्धा और वैदिक परंपरा का यह सुंदर संगम पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक उत्साह का संचार कर रहा है। माता भगवती की कृपा सभी भक्तों पर बनी रहे—इसी मंगल कामना के साथ कथा का प्रथम दिवस पूर्ण हुआ।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!