Reading: विधायक रणवीर सिंह निक्का ने किया दशहरा उत्सव का शुभारंभ वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक अजय महाजन रहे विशेष अतिथि कार्यक्रम समापन समारोह में विशाल चंबियाल रहे मुख्यातिथि

विधायक रणवीर सिंह निक्का ने किया दशहरा उत्सव का शुभारंभ वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक अजय महाजन रहे विशेष अतिथि कार्यक्रम समापन समारोह में विशाल चंबियाल रहे मुख्यातिथि

RamParkash Vats
3 Min Read

नूरपुर से विनय महाजन——नूरपुर शहर में दशहरे का पर्व इस बार भी बड़े हर्षोल्लास, श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। दशहरा उत्सव को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। उत्सव के शुभारंभ अवसर पर विधायक रणवीर सिंह निक्का ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जबकि समापन समारोह में विशाल चंबियाल मुख्यातिथि तथा अजय महाजन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।दशहरा उत्सव के शुभारंभ अवसर पर विधायक रणवीर सिंह निक्का ने शहरवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नूरपुर का दशहरा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि शहर की सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है।
विधायक रणवीर सिंह निक्का ने नूरपुर के दशहरा उत्सव को भव्य स्वरूप प्रदान करने में स्वर्गीय राकेश महाजन के योगदान को याद करते हुए कहा कि नूरपुर का दशहरा उनके प्रयासों की देन है। उन्होंने स्वर्गीय राकेश महाजन के परिवार की भी सराहना करते हुए कहा कि परिवार ने उनके द्वारा शुरू किए गए इस महोत्सव की परंपरा को आगे बढ़ाने का सराहनीय कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक मूल्यों से जुड़ने का अवसर मिलता है।इस मौके पर विधायक रणवीर सिंह निक्का ने आयोजन कमेटी को अपनी तरफ से 31हजार की राशि भेंट की।वहीं दशहरा उत्सव के समापन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे विशाल चंबियाल ने भी शहरवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नूरपुर में दशहरे का आयोजन वर्षों से लोगों की आस्था और भावनाओं से जुड़ा हुआ है।

उन्होंने कहा कि जब तक नूरपुर में दशहरे का उत्सव मनाया जाता रहेगा, तब तक स्वर्गीय राकेश महाजन के योगदान को भी याद किया जाता रहेगा। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में जुटे आयोजकों और सभी सहयोगियों की सराहना की।इस अवसर पर राजा साहिब दशहरा एवं रामलीला क्लब के अध्यक्ष गौरव महाजन और उनकी पत्नी नीति महाजन ने भी उपस्थित जनसमूह को दशहरे की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उत्सव में पहुंचे लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नूरपुर के दशहरा उत्सव को सफल बनाने में शहरवासियों का सहयोग और सहभागिता महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।नूरपुर का यह दशहरा उत्सव एक बार फिर धार्मिक आस्था के साथ-साथ शहर की सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकजुटता और आपसी भाईचारे का प्रतीक बनकर सामने आया।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!