अगर 17 दिसंबर 2025 से पहले पहले बोर्ड प्रबंधक वर्ग वार्ता के लिए नहीं बुलाता तो 17 दिसंबर 2025 को जिला कांगड़ा में होने वाले राज्यस्तरीय पेंशनर दिवस के दिन होगा बड़े आंदोलन का एलान।
. हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम ज्वाली की मासिक बैठक कल्पना पैलेस मैरा (ज्वाली ) में यूनिट प्रधान राम लुभाया की अध्यक्षता में हुई। बैठक को इंजीनियर सुखदेव धीमान , जिला कार्यकारणी सदस्य श्री देवराज रनौत,सचिव रमेश चौधरी, ई चैन सिंह पठानिया, ई अजय धीमान , ई कृष्ण धीमान, केवल राणा , गणेश चौधरी , कर्म सिंह मिन्हास, ने संबोधित करते हुए कहा कि विधुत बोर्ड प्रबंधक वर्ग पेंशिनरो को वित्तीय लाभों को देने में अनावश्यक देरी कर रहा है इसलिए हिमाचल सरकार और प्रबंधक वर्ग के खिलाफ गहरा रोष वक्त किया और शीघ्र सभी वित्तीय लाभों को जारी करने की पुरजोर मांग की।इस अवसर पर बिधूत बोर्ड पेंशनर फोरम के राज्य उपाध्यक्ष पवन मोहल कहा कि दो वर्ष का लम्बा अरसा बीत जाने के बाद आज दिन तक मार्च 2024 के बाद रिटायर कर्मचारियों को लीव इन केशमेंट और ग्रेयूएटी की पेमेंट नही की गई।
जिस कारण इन पेंशनरों मे सरकार और बोर्ड प्रबंधक के खिलाफ रोष व्याप्त है। और ना ही 01/01/2016 से 31/03/2022 अवधी के दौरान रिटायर हो गए कर्मचारियों को आज दिन रिबाइज लीव इन केसमेंट, ग्रेयूएटी की पेमेंट भी नहीं की गई।और ना ही 70 और 75 वर्ष आयु के पेंशनरों को बकाया राशि का भुगतान भी नहीं किया गया । और तो और 50 हजार रूपए की संशोधित वेतनमान की बकाया राशि की पहली किस्त की अदायगी भी नहीं की गई। और 20 प्रतिशत रिवाइज ग्रेयूएटी की भी पेमेंट भी नहीं दी गई । इन सभी वित्तीय मांगो को लेकर विधुत बोर्ड प्रबंधक वर्ग को माग पत्र लिखा है मगर आज दिन तक प्रबंधक वर्ग ने फोरम को वार्ता के लिए नहीं बुलाया ।
अगर 17 दिसंबर 2025 से पहले पहले बोर्ड प्रबंधक वर्ग वार्ता के लिए नहीं बुलाता तो 17 दिसंबर 2025 को जिला कांगड़ा में होने वाले राज्यस्तरीय पेंशनर दिवस के दिन होगा बड़े आंदोलन का एलान। इस अवसर पर सहित इस अवसर पर ई मदन धीमान, ई मोहिंदर सिंह, बलवान सिंह, राकेश कुमार , बंसी लाल, कृष्ण कुमार, कीकर सिंह, भूषण सिंह, शाम सुंदर, शौकत सिंह, केवल राणा, रोशन चौधरी , जगदीश लाल, ई किशन धीमान ,, यशपाल सिंह , पूर्ण सिंह , रंजीत सिंह, ड्राइवर बलदेव सिंह, मेहर सिंह, जीवन सिंह, कतार सिंह , पूर्ण सिंह, अशोक कुमार, केवल कृष्ण, अश्विनी कुमार, मदन सिंह, अशोक चौधरी, सुरिंदर ठाकुर, हमीर चंद सहित 60 पेंशनरो ने भाग लिया।

