Reading: “राष्ट्रीय जंबूरी से विजयी लौटे स्काउट–गाइड्स, कोटला स्कूल में शानदार सम्मान समारोह”

“राष्ट्रीय जंबूरी से विजयी लौटे स्काउट–गाइड्स, कोटला स्कूल में शानदार सम्मान समारोह”

RamParkash Vats
3 Min Read

संपादकीय दृष्टिकोण चिंतन मंथन और विश्लेषण:संपादक राम प्रकाश वत्स

Contents
⭐ उत्कृष्ट प्रदर्शन, शानदार वापसी:-कोटला स्कूल के स्काउट प्रियांशु, आर्यन तथा गाइड्स कनिका और ऋषिका ने 23 से 29 नवंबर तक चले राष्ट्रीय शिविर में शानदार प्रदर्शन किया। रंगोली, परेड, नृत्य, शारीरिक व्यायाम, राज्य प्रदर्शनी और हस्तशिल्प जैसी विभिन्न स्पर्धाओं में इन युवा प्रतिभाओं ने अपनी मौजूदगी मजबूती से दर्ज करवाई।🏅 सम्मान समारोह—स्कूल में खेल जीत जैसा जश्न:-स्कूल पहुंचते ही प्रधानाचार्य एवं यूनिट लीडर श्रीमती बबीता सहोत्रा ने खिलाड़ियों की भांति अपने स्काउट–गाइड्स को प्रशस्ति पत्र और मेडल पहनाकर सम्मानित किया। चेहरों पर वही आत्मविश्वास, वही जुनून—मानो राष्ट्रीय स्तर की कोई बड़ी ट्रॉफी अपने नाम की हो।👏 टीम स्पिरिट—एक मजबूत बैकबोन:इस उपलब्धि के पीछे स्काउट मास्टर सनी कंवर, गाइड कैप्टन सुनीता और स्टाफ के सभी सदस्य—वंदना, रजनीश, कुलजीत, नरेंद्र, गिरीश, रमेश, अमित, छाया, वैशाली, सुभाष, दिनेश, अजय, संदीप, मनीष, सुरेंद्र, गगन, अलका, विशाल भारती, सपना, नीतिका और शैलजा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।यह केवल एक शिविर नहीं था—यह अनुशासन, कौशल, आत्मविश्वास और टीम भावना की एक खेल-भावना से भरी जीत थी। कोटला के स्काउट–गाइड्स ने दिखा दिया कि मैदान चाहे खेल का हो या कौशल का—प्रतिभा और मेहनत हमेशा चमकती है।

🌍 जिला स्तर पर दमदार भागीदारी:-जिला कमिश्नर गाइड ने बताया कि जिला कांगड़ा से कुल 89 स्काउट–गाइड्स और 10 स्काउटिंग अधिकारी चयनित हुए थे। सभी ने अलग-अलग गतिविधियों में उत्कृष्ट भागीदारी दर्ज करवाई।पूरे हिमाचल प्रदेश से 435 प्रतिभागियों ने इस मेगा इवेंट में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!