Reading: खण्ड चिकित्सा अधिकारी नगरोटा सूरियाँ के सौजन्य से कांता बीएड कॉलेज ऑफ एजुकेशन (चलवाड़ा) में कॉलेज के चेयरमैन शुभकरण सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय तंबाकू नियन्त्रण कार्यक्रम के अंतर्गत तंबाकू मुक्त युवा अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

खण्ड चिकित्सा अधिकारी नगरोटा सूरियाँ के सौजन्य से कांता बीएड कॉलेज ऑफ एजुकेशन (चलवाड़ा) में कॉलेज के चेयरमैन शुभकरण सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय तंबाकू नियन्त्रण कार्यक्रम के अंतर्गत तंबाकू मुक्त युवा अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

RamParkash Vats
5 Min Read

Kangra 29/11/2025/SCB Vijay Samyal :खण्ड चिकित्सा अधिकारी नगरोटा सूरियाँ के सौजन्य से कांता बीएड कॉलेज ऑफ एजुकेशन (चलवाड़ा) में कॉलेज के चेयरमैन शुभकरण सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय तंबाकू नियन्त्रण कार्यक्रम के अंतर्गत तंबाकू मुक्त युवा अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से खण्ड स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सुभाष चंद, सुमन कुमारी,और रविंद्र कुमार उपस्थित रहे । कॉलेज में पहुंचने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम का जोरदार तरीके से स्वागत किया गया ।

खंड स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सुभाष चंद ने कॉलेज में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओ को बताया कि तंबाकू मुक्त युवा अभियान कैंपेन, 9 अक्टूबर से 8 दिसंबर 2025 तक 60 दिन तक चलेगा और इस कैंपेन का मुख्य उद्देश्य यही है कि किशोरों और युवाओं को बीड़ी, सिगरेट व अन्य तंबाकू उत्पाद से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करके बीड़ी सिगरेट व तंबाकू के उपयोग करने से बचाया जा सके।

क्योंकि बहुत से किशोर व युवा बीड़ी, सिगरेट व तंबाकू से शुरू करते है और उसके बाद अन्य नशे जैसे गुटका, खैनी, भांग, शराब, अफीम, चिटा , नशीली दवाइयां,नशे के इंजेक्शन के आदि हो जाते है, जो कि हमारे शरीर के लिए बहुत ही हानिकारक है क्योंकि नशा करने से ज्यादातर कैंसर होता है जैसे मुँह का कैंसर, फेफड़ो का कैंसर,लिवर का कैंसर, किडनी का कैंसर,हृदय रोग अधिक मात्रा में होता है।

सुभाष चंद और सुमन कुमारी ने बताया कि जो आए दिन अपराध, बलात्कार, दुर्घटनाएं, चोरियां बढ़ रही है वह सब नशे के शिकार लोग कर रहे है। क्योंकि नशा करने से उनका दिमाग स्थिर नही होता। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत 2003 में कोटपा एक्ट बनाया गया है जिसने सिगरेट अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों, शिक्षा संस्थानों, सरकारी व निजी कार्यालयों में धुम्रपान करने पर 200 रुपये का जुर्माने का प्रावधान रखा गया है।

इस एक्ट के अनुसार किसी भी शिक्षा संस्थान के 300 फुट के अन्दर किसी प्रकार की बीड़ी ,सिगरेट, तंबाकू की बिक्री की दुकान नही खोल सकते तथा 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को बीड़ी, सिगरेट या तंबाकू बिक्री करना या उपयोग करने के लिए प्रेरित करना कानूनी अपराध है और इसके लिए जुर्माना या सजा का प्रावधान रखा गया है। तथा इस एक्ट के अनुसार किसी भी प्रकार की नशीली चीज का उपयोग करने का विज्ञापन देने पर प्रतिबंध है। ताकि लोगो को बीड़ी,सिगरेट , तंबाकू व अन्य नशीली चीजो के उपयोग से बचाया जा सके।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत हर शिक्षा संस्थान तंबाकू फ्री होना जरूरी है और शिक्षा संस्थान के क्षेत्र में किसी प्रकार का धुम्रपान करने पर पूर्ण प्रतिबंध है। इस अवसर पर बी. एड. प्रशिक्षु अध्यापकों में पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता करवाई गई । पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पलक चौधरी, द्वितीय स्थान पर शिखा, तृतीय स्थान भारती राणा व इशिता रहे और भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कोमल व साहिल, द्वितीय स्थान पर वारूशी और तृतीय स्थान पर अंशिका रहे । प्रशिक्षु अध्यापकों शिवानी, श्रुति, तमन्ना, संजना, आरती, काजल, पायल, प्रीति, वंशिका, मनीषा और आयुषी ने लघु नाटिका द्वारा युवा वर्ग को तंबाकू व ऐसे अन्य नशों से दूर रहने का संदेश दिया

।कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर व प्रशिक्षु अध्यापकों ने तंबाकू के दुष्प्रभावों पर जागरूकता रैली भी निकाली । इस मौके पर कॉलेज की प्राचार्या शिवानी मेहरा ने प्रशिक्षुओं को नशे से दूर रहने औऱ नशे के दुष्प्रभावो के बारे में अन्य लोगो को भी जागरूक करने की सलाह दी। इस अवसर पर स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सुभाष चन्द, सुमन कुमारी, रविंद्र कुमार, आरती और कॉलेज स्टॉफ सहित लगभग 230 बी. एड. प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!