Reading: महाजन बिना किसी शोर-शराबे के शिमला में नूरपुर के हक़ की आवाज़ बुलंद कर रहे हैं *

महाजन बिना किसी शोर-शराबे के शिमला में नूरपुर के हक़ की आवाज़ बुलंद कर रहे हैं *

RamParkash Vats
3 Min Read

नूरपुरसे विनय महाजन नूरपुर को जिला बनाने के लिए नूरपुर के हक़ की लड़ाई मे पूर्व कांग्रेस विधायक व वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय महाजन आने वाले दिनों मे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सखू के साथ मिलेंगे l नूरपुर वासियो की नूरपुर को जिला बनाने की चिरकाल समस्या को लेकर अजय महाजन बिना शोर किये हुए नूरपुर को जिला बनाने की मशक्कत काफ़ी समय से कर रहे हैंl अगर कांग्रेस सरकार नए जिलों की घोषणा करती है और उसमें नूरपुर कोई भी प्राथमिकता मिलनी चाहिए l इस ऐतिहासिक उपलब्धि में अजय महाजन का योगदान बेहद महत्वपूर्ण राजनीति नजरिया से उचित समझा जा रहा है l

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और अजय महाजन अपनी राजनीति शतरंज को मजबूत करने के लिए नूरपुर वासियो के हित में नूरपुर को जिला बनाने की प्राथमिकता देने मे जुटे हुए है l ऐसे मे जिला नूरपुर मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना हैकि अजय महाजन परिवार की विशेषता है यह है कि लोगों की सेवा गैर राजनीतिक नजरिये से करते आये हैl इस अवसर पर कुछ जनता के प्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं का कहना यह भी है कि महाजन बिना किसी शोर-शराबे के शिमला में नूरपुर के हक़ की आवाज़ बुलंद कर रहे हैं तव इस विषय मे नूरपुर की जनता की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह उनके साथ मजबूती से खड़ी हो।नूरपुर को जिला बनाने का सपना किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे नूरपुर की जनता की वर्षों पुरानी आकांक्षा यह है।अगर यह ऐतिहासिक पल नूरपुर के इतिहास में जुड़ता है तव सभी एकजुट होकर इस मुहिम को मजबूत करेंl नूरपुर की एकता ही हमारी ताकत है, और नूरपुर का हक़ ही हमारा संकल्प अजय महाजन के साथ चलें और नूरपुर को जिला बनाने की आवाज़ बुलंद करेंl इस मामले में अजय महाजन का कहना है कि कि भाजपा सरकार में नए जिले बनाने का शिगुफा तो अवश्य छोड़ा गया लेकिन भाजपा की आपसी लड़ाई के कारण धरातल पर परिणाम सकारात्मक नहीं आया l * इस मामले मे अजय महाजन ने मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि नए जिले के गठन के लिए प्रदेश में जो आयोग गठित किया गया है उस लोगों को विश्वास जगा है कि कांग्रेस सरकार जनहित में नए जिलों के गठन पर अपना कोई निर्णय शीघ्र लेगी और गठित आयोग ने अपनी कार्यवाही भी आरंभ कर दी है कि भाजपा सरकार ने आयोग गठित नहीं किया गया था सिर्फ आश्वासन दिया गया थाl महाजन ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि मुख्यमंत्री इस मामले में जो भी निर्णय करेंगे वह जनहित में होगा ऐसी आशाए उन्होंने मुख्यमंत्री से लगाई हुई है l*

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!