Reading: महमूदाबाद में ग्रामीणों का हंगामा:एल्कोहल बनाने वाली कंपनी पर प्रदूषण और शोर का आरोप

महमूदाबाद में ग्रामीणों का हंगामा:एल्कोहल बनाने वाली कंपनी पर प्रदूषण और शोर का आरोप

RamParkash Vats
2 Min Read

महमूदाबाद, सीतापुर/29/11/2025/राज्य चीफ ब्यूरो-अनुज कुमार जैन
रामपुर मथुरा विकासखंड की ग्राम पंचायत छतौनी के राजापुर गांव में ग्राम बेला स्थित एक कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि यह एल्कोहल बनाने वाली कंपनी अपने बॉयलर से अत्यधिक शोर कर रही है, गोबरहिया नदी में दूषित पानी छोड़ रही है और आसपास की फसलों को नुकसान पहुंचा रही है।

लगभग 18 महीने पहले शुरू हुए निर्माण कार्य के बाद कंपनी ने दो माह पूर्व संचालन शुरू किया है। ग्रामीणों के अनुसार, कंपनी का बॉयलर इतना तेज शोर करता है कि राजापुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ रहे लगभग 50 बच्चों को पढ़ाई में बाधा आती है। अध्यापकों ने भी शोर के कारण बच्चों को समझाने में कठिनाई होने की बात कही।

गंदा पानी छोड़ने का भी आरोप
ग्रामीणों ने बताया कि कंपनी द्वारा छोड़ा गया गंदा और रासायनिक मिश्रित पानी गोबरहिया नदी को दूषित कर रहा है। यह नदी पहले पशुओं को पानी पिलाने और नहलाने के लिए उपयोग होती थी, लेकिन अब पानी के प्रदूषित होने से वातावरण भी प्रभावित हो रहा है

फसलों और वातावरण पर गंभीर असर
ग्रामीणों ने कहा कि कंपनी से उड़ने वाला अपशिष्ट पदार्थ खेतों तक पहुंच रहा है, जिससे फसलें खराब हो रही हैं और गांव का वातावरण भी दूषित हो रहा है। इससे मानव और पशुओं दोनों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है।

ग्रामीणों की चेतावनी
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि कंपनी ने अपनी गतिविधियों में सुधार नहीं किया, तो उन्हें बहरेपन, फसलों के नष्ट होने और पशुओं को स्वच्छ पानी न मिलने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप करने और कंपनी पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।सतीश बाजपेई, ललित मिश्रा, राजू शुक्ला, शिवम मिश्रा, सुरेंद्र शुक्ला, बलराम शुक्ला, स्वयंवर शुक्ला, सिहाते शुक्ला, उन्नी शुक्ला, देशराज शुक्ला और रोहित मिश्रा सहित कई ग्रामीणों ने उचित कार्रवाई की मांग उठाई है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!