महमूदाबाद (सीतापुर)।राज्य चीफ ब्यूरो-अनुज कुमार जैन
श्री संकटा देवी मंदिर परिसर में गुरुवार को भीड़भाड़ का फायदा उठाकर अज्ञात महिलाओं द्वारा मंगलसूत्र चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। बिसवां के मोहल्ला कटरा निवासी सुनीता देवी पत्नी संजय नाग ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 28 नवंबर 2025 को एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने महमूदाबाद आई थीं। इसी दौरान दोपहर लगभग 12:20 बजे वह श्री संकटा देवी मंदिर दर्शन करने पहुंचीं
पीड़िता के अनुसार, मंदिर में अधिक भीड़ होने के दौरान एक अज्ञात महिला उनके पास आई और बताया कि यहां कई महिलाओं के मंगलसूत्र चोरी हो चुके हैं, इसलिए वह अपना मंगलसूत्र सुरक्षित रख लें। उसकी बातों पर भरोसा करते हुए उन्होंने अपना मंगलसूत्र बैग में रख लिया, लेकिन कुछ देर बाद देखा तो बैग से उनका लगभग 14 ग्राम का करीब 20 साल पुराना मंगलसूत्र और ₹2,000 नकद गायब थे।
मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच में दो–तीन संदिग्ध महिलाओं की गतिविधियां कैद हुई हैं, जो आपस में सामान पास करती दिखाई दीं। हालांकि, फुटेज में चेहरों की स्पष्ट पहचान नहीं हो सकी है।
पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर चोरी हुए मंगलसूत्र व नकदी बरामद कराने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है

