Reading: सेठ रामगुलाम पटेल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

सेठ रामगुलाम पटेल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

RamParkash Vats
2 Min Read

महमूदाबाद, सीतापुर26/11/2025/राज्य चीफ ब्यूरो-अनुज कुमार जैन

सेठ रामगुलाम पटेल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में आज गुरु तेग बहादुर साहिब जी के शहीदी दिवस पर एक विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के डायरेक्टर इंजी. क्षितिज चंद्रा द्वारा गुरु साहिब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए की गई।कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने गुरु साहिब के जीवन, उनके त्याग, मानवीय मूल्यों तथा धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा हेतु दिए गए उनके सर्वोपरि बलिदान पर आधारित भाषण प्रस्तुत किए।

डायरेक्टर इंजी. क्षितिज चंद्रा ने अपने संबोधन में गुरु तेग बहादुर जी की शिक्षाओं—साहस, सहिष्णुता, मानवता और सत्य के मार्ग—पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु साहिब ने केवल धर्म की रक्षा ही नहीं की, बल्कि पूरे समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को गुरु साहिब के दिखाए आदर्शों पर चलने की प्रेरणा भी दी।

कार्यक्रम में सेठ रामगुलाम पटेल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुधीर कुमार, उपप्रधानाचार्य अश्विनी कुमार, एनसीसी के एसोसिएट ऑफिसर दुर्गेश कुमार, कोऑर्डिनेटर एवं फील्ड ऑफिसर उमेश कुमार, सेठ रामगुलाम डिग्री कॉलेज और सेठ रामगुलाम मुनेश्वर प्रसाद आईटीआई के प्रभारी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।स्थान द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर समाज और विद्यार्थियों को उनके त्याग एवं आदर्शों से प्रेरित करने का एक सराहनीय प्रयास रहा।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!