Reading: नशा—मौत के दरवाज़े तक ले जाने वाला रास्तातृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा में तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान कार्यक्रम आयोजित

नशा—मौत के दरवाज़े तक ले जाने वाला रास्तातृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा में तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान कार्यक्रम आयोजित

RamParkash Vats
2 Min Read

नगरोटा सुरियाँ, 22/11/2025/ संपादक राम प्रकाश वत्स

खंड चिकित्सा अधिकारी नगरोटा सुरियाँ के दिशा-निर्देशानुसार तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा में तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान के उपलक्ष्य में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रिंसिपल राकेश राणा ने की। स्वास्थ्य विभाग की ओर से खंड स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सुभाष चंद और स्वास्थ्य पर्यवेक्षक गुलशन देवी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सुभाष चंद ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “नशा व्यक्ति को मौत के दरवाज़े तक ले जाने वाला ख़तरनाक रास्ता है।”

उन्होंने छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी और सभी से आह्वान किया कि वे स्वयं भी नशे से दूर रहें और समाज में भी दूसरों को जागरूक करें।

उन्होंने बच्चों से यह भी अपील की कि यदि उनके आसपास किसी स्थान पर तंबाकू, शराब या अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री होती दिखे, तो उसकी सूचना तुरंत पंचायत या पुलिस प्रशासन को दें, ताकि समय रहते रोकथाम की जा सके।

कार्यक्रम में बच्चों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। इसके बाद जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

रैली के दौरान बच्चों ने नशे के विरुद्ध नारों से पूरे क्षेत्र में जनजागरण का संदेश फैलाया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षकगण तथा लगभग 200 छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों और स्थानीय समुदाय में तंबाकू व नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश प्रसारित करना रहा।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!