Reading: बेहमा में सहयोग छात्र शिक्षा समिति संस्थान ने शुरू की निशुल्क ट्यूशन क्लास

बेहमा में सहयोग छात्र शिक्षा समिति संस्थान ने शुरू की निशुल्क ट्यूशन क्लास

RamParkash Vats
2 Min Read

कार्यक्रम का उद्घाटन संस्था के संरक्षक पवन अग्रवाल, राम नरेश मिश्रा तथा श्री गुरुदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भेथरा माधव सीतापुर की कक्षा 10 की छात्रा गौरी यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।मुख्य अतिथि के रूप में पवन अग्रवाल और राम नरेश मिश्रा उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में गोयल जी, नरेंद्र श्रीवास्तव, आई.पी. मक्कड़, पी.एन. पोरवाल, एस.के. मिश्रा, चोपड़ा, रस्तोगी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।

संस्था के प्रबंधक धर्मेन्द्र कुमार ने सभी अतिथियों का पुष्पमाला, अंगवस्त्र एवं शील्ड देकर स्वागत-सम्मान किया।कार्यक्रम में चौकी प्रभारी दिनेश सिंह, हे.का. राजकमल, का. ऋतिक यादव, का. रमा शंकर यादव, का. जितेंद्र प्रसाद, का. जसवंत यादव, समाजसेवी रंजीत यादव, बबलू गुप्ता, अमित मिश्रा, मुकेश मिश्रा, भानू मिश्रा, सचिन सिंह आदि मौजूद रहे।

सभी अतिथियों ने बच्चों को शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने की प्रेरणा दी।संस्था के प्रबंधक धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि सहयोग छात्र शिक्षा समिति संस्थान पिछले पाँच वर्षों से लगातार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को नि:शुल्क ट्यूशन के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रही है। साथ ही संस्था जरूरतमंद विद्यार्थियों को नजदीकी विद्यालयों में प्रवेश दिलाने में भी मदद करती है, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह सके।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!