Reading: शिरोमणि वज़ीर राम सिंह पठानिया किसी वंश या क्षेत्र विशेष की पहचान नहीं, बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र की अमर धरोहर हैं।:विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ।

शिरोमणि वज़ीर राम सिंह पठानिया किसी वंश या क्षेत्र विशेष की पहचान नहीं, बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र की अमर धरोहर हैं।:विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ।

RamParkash Vats
4 Min Read

महान स्वतंत्रता सेनानी वज़ीर राम सिंह पठानिया की 176वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज उनकी जन्मस्थली बासा वजीरा में ‘वीर दिवस’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विधानसभा के उपसचेतक केवल सिंह पठानिया, फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक भवानी पठानिया, नूरपुर के विधायक रणवीर निक्का, पूर्व मंत्री राकेश पठानिया तथा पूर्व सांसद कृपाल परमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।


उन्होंने कहा कि वज़ीर पठानिया ने युवावस्था में ही मातृभूमि की रक्षा हेतु अपने प्राणों की आहुति देकर अद्वितीय शौर्य और देशभक्ति का परिचय दिया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार वज़ीर राम सिंह पठानिया को प्रथम स्वतंत्रता सेनानी घोषित करवाने के लिए ठोस प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि अगले 2026 वर्ष से वीर वज़ीर राम सिंह पठानिया की पुण्यतिथि के इस कार्यक्रम को सरकारी कार्यक्रम के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी वीरगाथा और देशभक्ति की प्रेरक गाथा को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

विधानसभा उपसचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि वज़ीर राम सिंह पठानिया का बलिदान सदियों तक प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि इतिहास के पन्नों में बहुत कम ऐसे प्रसंग दर्ज हैं, जब किसी युवा ने ब्रिटिश शासन के विरुद्ध इतना निर्भीक विद्रोह किया हो। उन्होंने कहा कि उनका जीवन त्याग, नेतृत्व और मातृभूमि के प्रति समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है।
फतेहपुर के विधायक भवानी पठानिया ने कहा कि वज़ीर राम सिंह पठानिया का संघर्ष केवल क्षेत्र या राज्य तक सीमित नहीं था, बल्कि यह सम्पूर्ण भारत की स्वतंत्रता की नींव था। उन्होंने कहा कि उनकी वीरता और आत्मबलिदान ने स्वतंत्रता आंदोलन की दिशा और चेतना को नया आयाम दिया।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!