सीतापुर,हरगांव)3/11/2025/अनुज कुमार जैन-प्रदेश चीफ ब्यूरो
हरगांव नगर के ऐतिहासिक एवं पौराणिक गौरीशंकर तीर्थ स्थल पर स्थापित की जा रही शंकर जी की मूर्ति के खंडित पाए जाने पर धार्मिक बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद संगठनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। विहिप और बजरंग दल के कार्यकताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और खंडित प्रतिमा लगाने वालों पर कार्रवाई की मांग की। नगर पंचायत हरगांव में धार्मिक स्थलों के कायाकल्प और सौंदर्यकरण के लिए एक करोड़ दो लाख रुपए का बजट स्वीकृत हुआ है।

इसी योजना के तहत गौरीशंकर तीर्थ की साफ-सफाई और सौंदर्यकरण कार्य जारी था। इसी बीच भगवान शंकर की प्रतिमा स्थापित की गई। चर्चा हुई कि जो प्रतिमा स्थापित की गई है वह खंडित है। खंडित मूर्ति लगाए जाने की जानकारी पर स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और उन्होंने अपना विरोध दर्ज कराते हुए प्रदर्शन किया।
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि सौंदर्यकरण कार्य में भारी भ्रष्टाचार किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि टूटी मूर्ति को स्थापित नहीं होने दिया जाएगा। गौरतलब है कि 4 नवंबर को यहां कार्तिक पूर्णिमा मेले का उद्घाटन होना है। उससे पहले विकास कार्य में भ्रष्टाचार का मुद्दा सामने आ रहा है। खंडित प्रतिमा को लेकर के पूरे हरगांव क्षेत्र में जबरदस्त आक्रोश है। लोगों ने मांग की है कि वहां पर जो प्रतिमा स्थापित की जाए उसको पहले देखा जाए कि वह खंडित न हो
वहीं हिन्दू शेर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास हिन्दू हरगांव जनपद सीतापुर मे सूरज कुंड तीर्थ के सुंदरीकरण के क्रम मे हरगांव नगरपालिका अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी के द्वारा खंडित शिव मूर्ति स्थापित करने कि जानकारी मिलने पर राष्ट्रीय हिन्दू शेर सेना प्रमुख विकास हिन्दू घटना स्थल पर पहुँचे ओर प्रशासन से वार्ता करके दूसरी मूर्ति रखवाने को कहा ओर स्पस्ट संदेश दिया जन भावनाओ से कोई समझौता नहीं किया जाएगा जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ओर नागरिकों के मध्य लिखित समझौता हुआ कि दो माह के अंदर ये मूर्ति हटवाकर दूसरी मूर्ति रखी जाएगी प्रशाशन ने सहमति देते हुये मांगे मान ली ।

