Reading: महमूदाबाद में शोक की लहरपूर्व प्रधानाचार्य आर.जे. वर्मा का निधन, शिक्षा जगत में शोक

महमूदाबाद में शोक की लहरपूर्व प्रधानाचार्य आर.जे. वर्मा का निधन, शिक्षा जगत में शोक

RamParkash Vats
2 Min Read

फाइल चित्र प्रधानाचार्य आर.जे. वर्मा

महमूदाबाद (सीतापुर) 18/02/2026/ अनुज कुमार जैन राज्य ब्यूरो चीफ़

जवाहर लाल नेहरू पालीटेक्निक महमूदाबाद के पूर्व प्रधानाचार्य आर.जे. वर्मा के लंबी बीमारी के पश्चात निधन की सूचना से नगर सहित शिक्षा जगत में गहरा शोक व्याप्त है। उनके निधन को तकनीकी शिक्षा क्षेत्र की अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।
दिवंगत वर्मा न केवल एक अनुशासित प्रशासक थे, बल्कि विद्यार्थियों के हितों के प्रति समर्पित शिक्षक भी थे। महमूदाबाद में तकनीकी शिक्षा को नई पहचान दिलाने में उनकी भूमिका को सदैव स्मरण किया जाएगा।
उनकी स्मृति में मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमैनिटीज साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी के प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में शिक्षकों, कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर डॉ. अब्दुल वली, राजेश कुमार सिंह, डॉ. जनार्दन गुप्त, सर्वेश श्रीवास्तव, बृजेश कुमार, रीता देवी, दृष्टि जैन, लक्ष्मी गुप्ता, मनोज शुक्ल, प्रमोद तिवारी, विनोद यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
महाविद्यालय सचिव डॉ. अम्मार रिजवी, डॉ. सुलेमान रिजवी एवं मीसम अम्मार रिजवी ने संयुक्त शोक संदेश में कहा कि आर.जे. वर्मा का जीवन अनुकरणीय रहा। शिक्षा के प्रति उनका समर्पण और संघर्षशील व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
सभा के अंत में सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!