Reading: छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती पर निकला शांतिपूर्ण पैदल मार्च, यूजीसी के समर्थन में सौंपा ज्ञापन

छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती पर निकला शांतिपूर्ण पैदल मार्च, यूजीसी के समर्थन में सौंपा ज्ञापन

RamParkash Vats
1 Min Read

महमूदाबाद, सीतापुर।19/02/26अनुज कुमार जैन प्रदेश राज्य चीफ ब्यूरो
नगर में आज सम्मानित नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जयंती समारोह के उपरांत यूजीसी के समर्थन में एक शांतिपूर्ण पैदल मार्च का आयोजन किया गया, जिसमें अधिवक्तागण, बुद्धिजीवी वर्ग एवं बड़ी संख्या में आमजन ने सहभागिता की।

पैदल मार्च की शुरुआत बसवार क्लीनिक, सिधौली रोड गल्ला मंडी से हुई। यह मार्च बस स्टॉप, रामकुंड चौराहा होते हुए ठठेरी बाजार स्थित तहसील प्रांगण तक पहुंचा। मार्च के समापन पर उपजिलाधिकारी महोदय को महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।

आयोजकों ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखना ही लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है। कार्यक्रम में नेत्र चिकित्सक डॉ0अखिलेश वर्मा, इंजीनियर अशोक पटेल,अशोक वर्मा, डॉ.गोपी चन्द्र वर्मा,अरविंद गौतम,सुदीप वर्मा,बबलू वर्मा के साथ साथ वकील साथी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन एवं शांति व्यवस्था बनाए रखी गई, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!