Reading: राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना की कन्यादान योजना से पहला विवाह संपन्न,

राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना की कन्यादान योजना से पहला विवाह संपन्न,

RamParkash Vats
2 Min Read

300 मेहमानों की मौजूदगी में धूमधाम से हुई प्रियंका की विदाई

सीतापुर18 फरवरी 2026,अनुज कुमार जैन राज्य चीफ ब्यूरो


राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना की कन्यादान योजना के अंतर्गत चयनित प्रथम लाभार्थी बिटिया कुंवारी प्रियंका भारती का विवाह गुड मैरिज लॉन, सीतापुर में पूरे रीति-रिवाज और हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराया गया। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाली इस बिटिया को संगठन की ओर से पूर्ण सहयोग प्रदान कर सम्मानपूर्वक विदा किया गया।
संगठन द्वारा विवाह की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। दहेज स्वरूप लगभग 23 आवश्यक घरेलू उपयोग की वस्तुएं भेंट की गईं। समारोह में करीब 300 लोगों के लिए भोजन एवं जलपान की विशेष व्यवस्था की गई, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय बना रहा।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास हिंदू ने बताया कि कन्यादान योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग देना है। उन्होंने कहा कि यह योजना का पहला सफल आयोजन है और भविष्य में भी जरूरतमंद बहनों के विवाह इसी प्रकार कराए जाते रहेंगे।
उन्होंने जानकारी दी कि आगामी जनवरी माह में 21 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। विवाह समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास हिंदू एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप हिंदू स्वयं उपस्थित रहे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन के कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा, जिनके प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!