FEATHPUR/30/10/2025/SCB VIJAY SAMYAL
भाजपा नेता जगदेव ठाकुर को पार्टी के प्रशिक्षण प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक बनाए जाने के बाद बुधवार को गृह क्षेत्र फतेहपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया, जबकि युवाओं ने बाइक रैली निकालकर मोदी और जगदेव ठाकुर के समर्थन में नारे लगाए। पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके ठाकुर ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की नीयत साफ नहीं है और तीन वर्ष पूरे होने को हैं, लेकिन दस गारंटियों में से एक भी पूरी नहीं हुई।कई कार्यालय और संस्थान बंद कर दिए गए हैं, जिससे हजारों बेरोजगारों को निराशा हाथ लगी है।उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने जनता के साथ विश्वासघात किया है और आने वाले चुनावों में जनता इसे याद रखेगी।
भाजपा नेता ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे मोदी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं और युवाओं से नशे की बुराई छोड़ स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की अपील की।इस अवसर पर कैप्टन प्रेम चौहान, कैप्टन शंकर सिंह, डीएसपी जरनैल सिंह, रमेश कुमार शास्त्री, करनैल राणा, ओंकार राणा, रमेश दत्त शर्मा और ओम प्रकाश सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

