Reading: भाजपा प्रशिक्षण प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक बनने पर जगदेव ठाकुर का फ़तेहपुर में पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत हुआ।

भाजपा प्रशिक्षण प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक बनने पर जगदेव ठाकुर का फ़तेहपुर में पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत हुआ।

RamParkash Vats
3 Min Read

शिमला 30 अक्तूबर 2025 स्टेट चीफ़ ब्यूरो विजय समयाल

  भाजपा नेता जगदेव ठाकुर  का भाजपा प्रशिक्षण प्रकोष्ठ का सह संयोजक बनने पर  फ़तेहपुर विधानसभा  में पहुँचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी से व ढोल नगाड़ों से स्वागत किया। ज्ञात रहे कि जगदेव ठाकुर पूर्व में जिला परिषद वाइस चेयरमेन व प्रदेश में किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर रहे है। उन्होंने पार्टी में  नया दायित्व मिलने पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है उसे पूरी निष्ठा और गम्भीरता से निभाया जाएगा। 
उन्होंने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य सरकार की नियत में खोट है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के तीन वर्ष पूरा होने को जा रहे हैं लेकिन सरकार 10 गारंटियों पर गंभीर नहीं है उनके वायदे झूठे  वायदे साबित हुए हैं ।कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के साथ-साथ फतेहपुर के दर्जनों कार्यालय व संस्थान बंद कर दिए थे वे आज तक बहाल नहीं हुए हैं । इतना ही नहीं मौजूदा सरकार ने विभिन्न विभागों के सैकड़ों पद खत्म कर दिए हैं जिससे प्रदेश के हजारों बेरोजगारों को निराशा हाथ लगी है। आज समूचा प्रदेश अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है।उन्होंने अहवान किया कि भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की नीतियों व ऐतिहासिक उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं । आज भारत का सम्मान संपूर्ण विश्व में बढ़ा है

इस अवसर पर उन्होंने युवा शक्ति से नशे की कुरीति को खत्म करने और स्वदेशी को अपनाने का आग्रह किया। इस मौके परविभिन्न वक्ताओं ने अपने वक्तव्य में हाईकमान से जगदेव ठाकुर को 2027 में टिकट देने का आग्रह किया उन्होंने कहा कि फ़तेहपुर में इस बार धरती पुत्र ही चाहिए बाहरी व्यक्ति स्वीकार नही होगा।इस अवसर पर कैप्टन प्रेम चौहान कैप्टन शंकर सिंह ,डीएसपी जरनैल सिंह,रमेश कुमार शास्त्री, करनैल राणा , ओंकार राणा,रमेश दत्त शर्मा, व ओम प्रकाश आदि उपस्थित र

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!