Reading: हिमाचल के मुख्यमंत्री ने बिहार में बहाया झूठ का सागर : जयराम ठाकुर

हिमाचल के मुख्यमंत्री ने बिहार में बहाया झूठ का सागर : जयराम ठाकुर

RamParkash Vats
8 Min Read

धर्मशाला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्कू जी आज बिहार की धरती जिसे बुद्ध की धरती और लोकतंत्र की जननी कहा जाता है वहां जाकर भी झूठ का सागर बहा आए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्कू हिटलर के प्रोपेगेंडा मंत्री गोएबल्स के सिद्धांतों पर काम करते हुए एक ही झूठ को बार-बार बोल रहे हैं, पूरे आत्मविश्वास के साथ बोल रहे हैं, देश-विदेश में घूम-घूम कर बोल रहे हैं। जिससे वह सच लगने लगे। लेकिन सूचना तकनीकी के इस दौर में मुख्यमंत्री का यह प्रोपेगेंडा पूरी तरीके से नाकाम हो जाएगा और उन्हें इस झूठ के लिए शर्मसार भी होना पड़ेगा। आज सोशल मीडिया में जहां भी उनकी प्रेस कांफ्रेंस के वीडियो चल रहे हैं, वहां प्रदेश के लोगों द्वारा अपनी भावनाएं व्यक्त की गई हैं। हिमाचल के लोगों ने प्रदेश के झूठे मुख्यमंत्री का फैक्ट चेक कर दिया है। जिस समय ओपीएस बंद हुई थी। उस समय प्रदेश में स्वर्गीय वीर भद्र सिंह जी की सरकार थी।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!