महमूदाबाद, सीतापुर,30/10/2025/प्रदेश चीफ ब्यूरो-अनुज कुमार जैन

नगर व आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार सुबह से ही रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी है। हल्की ठंडी हवाओं के साथ हो रही इस बारिश ने मौसम में ठंडक बढ़ा दी है। दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही, जिससे सूर्य दर्शन नहीं हो सके और तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
बारिश के कारण लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। बाजारों में भीड़ कम दिखाई दी, जबकि स्कूली बच्चे भीगतेऔर दफ्तर जाने वाले लोग हल्की बारिश के बीच छाते और रेनकोट का सहारा लेते नजर आए। वहीं, किसानों के चेहरों पर राहत झलक रही है, क्योंकि यह बारिश रबी की फसलों की बुआई के लिए लाभदायक मानी जा रही है।मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी बादल छाए रहने और ठंड में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है। रात के तापमान में गिरावट के साथ ही अब लोगों ने गर्म कपड़ों की तैयारी शुरू कर दी है।

