शिमला, 24 अक्तूबर2025/ चीफ ब्यूरो समयाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “रोजगार सृजन” के विज़न को आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित सीपीआरआई सभागार में 17वां रोजगार मेला आयोजित किया गया। यह आयोजन केंद्र सरकार की देशव्यापी पहल के तहत हुआ, जिसके माध्यम से युवाओं को सरकारी विभागों में नियुक्तियों के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिन्होंने विभिन्न विभागों में चयनित 93 युवाओं को नियुक्तिपत्र प्रदान किए। इस अवसर पर सांसद सुरेश कश्यप भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर में आयोजित रोजगार मेलों से जुड़े नवनियुक्त युवाओं को संबोधित किया और उन्हें राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
सरकार की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, यह रोजगार मेला प्रधानमंत्री की उस प्रतिबद्धता का हिस्सा है, जिसके तहत युवाओं को सशक्त बनाना और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में उनकी भूमिका सुनिश्चित करना है। देशभर में अब तक आयोजित 16 रोजगार मेलों के जरिये 10 लाख से अधिक युवाओं को नियुक्तिपत्र दिए जा चुके हैं। वहीं, 16वां रोजगार मेला देशभर के 47 स्थलों पर आयोजित किया गया था।
नई नियुक्तियां केंद्र सरकार के रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, डाक विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय सहित कई अन्य विभागों में की जा रही हैं। इन मेलों का उद्देश्य युवाओं को सरकारी सेवा में शामिल कर रोजगार के नए अवसर सृजित करना और देश की कार्यशक्ति को मजबूत बनाना है।सरकार का मानना है कि रोजगार मेले न केवल युवाओं को स्थायी रोजगार का अवसर प्रदान कर रहे हैं, बल्कि वे आर्थिक विकास और सामाजिक सशक्तिकरण के भी आधार बन रहे हैं। शिमला मेंयुवाओं को मिला सुनहरा अवसर

