बड़सर(Shimla) 24 अक्तूबर2025 स्टेट चीफ़ ब्यूरो विजय समयाल :मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को बड़सर विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में बड़सर की लगातार उपेक्षा की गई, जबकि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद इस क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी है। सीएम ने करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से बने मिनी सचिवालय का उद्घाटन करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने इसके लिए साढ़े 16 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी थी। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा,अगर कांग्रेस सरकार यह राशि जारी न करती, तो बड़सर में मिनी सचिवालय अगले दस साल तक भी तैयार नहीं होता।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास को राजनीति से ऊपर रखकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बड़सर क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए कई नई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।जयराम ठाकुर पर सीएम का तीखा पलटवार:नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर द्वारा पंचायती राज चुनावों के टाले जाने के बयान पर पलटवार करते हुए सुक्खू ने कहा—“जयराम ठाकुर पंचायती चुनाव की चिंता छोड़ें। पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हिमाचल के लिए घोषित राहत पैकेज को मंजूर करवाएं। आपदा से प्रभावित प्रदेश को केंद्र से अब तक समुचित सहायता नहीं मिली है।”सीएम ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार पहली नवंबर के बाद अपने स्तर पर प्रभावितों को राहत पहुंचाने का कार्य शुरू करेगी।‘
अभद्र टिप्पणियों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं’भाजपा नेता सुधीर शर्मा की सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए सुक्खू ने कहा कि उन्हें ऐसी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता।“जनसेवा में ध्यान लगाना ही मेरी प्राथमिकता है,” उन्होंने कहा।इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य उपकेंद्र बणी का उद्घाटन, धनेटा से बड़सर सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य तथा मान खड्ड पर बांध निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया।लखनपाल ने सीएम को सौंपा मांगपत्र सीएम सुक्खू ने बबुलू में हेलीपैड का उद्घाटन किया, जहां स्थानीय भाजपा विधायक इंद्र दत्त लखनपाल भी मौजूद रहे। हालांकि विधायक ने बताया कि उन्हें प्रशासन की ओर से औपचारिक निमंत्रण नहीं मिला था, लेकिन वह स्थानीय प्रतिनिधि होने के नाते मुख्यमंत्री का स्वागत करने पहुंचे।दोनों नेताओं के बीच कुछ मिनटों की बातचीत हुई, जिसमें विधायक ने मुख्यमंत्री को क्षेत्रीय विकास से जुड़ा मांगपत्र सौंपा।मैहरे और बड़सर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व स्थानीय जनता ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत

