Hamirpur(Shimla)16:10:2035 RCB Vijay Samyal
हमीरपुर जिले के भोरंज थाना क्षेत्र के तहत तरक्वाड़ी में भी नाबालिग लड़की से बदतमीजी का मामला सामने आया है। टौणी देवी निवासी एक लड़की ने शिकायत दी है कि जब वह अपने घर जा रही थी, तो तीन नाबालिग लड़कों ने रास्ते में रोक लिया और उसे जबरन कार में बैठाने की कोशिश की। विरोध करने पर युवकों ने गाली-गलौज भी की।
एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने लड़की की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। तीनों आरोपियों की पहचान की जा चुकी है और उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
दोनों घटनाओं ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि समाज में महिला सुरक्षा और शिक्षण संस्थानों की मर्यादा कितनी सुरक्षित है। जहां एक ओर शिक्षा का मंदिर कहा जाने वाला स्कूल ही शर्मसार हो रहा है, वहीं सड़कों पर भी नाबालिग लड़कियों की सुरक्षा सवालों के घेरे में है। पुलिस और प्रशासन पर अब इन मामलों में त्वरित और पारदर्शी कार्रवाई की जिम्मेदारी है।

