महमूदाबाद (सीतापुर/09 अक्तूबर 2025,चीफ़ ब्यूरो अनुज कुमार जैन
नगर महमूदाबाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन कार्यक्रम बड़े ही उत्साह और अनुशासन के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला पंचायत सभागार से हुई और निर्धारित मार्गों से होते हुए पुनः वहीं पर समापन हुआ।

इस अवसर पर पूर्व गणवेश में सुसज्जित स्वयंसेवक अनुशासित पंक्तियों में कदमताल करते हुए आगे बढ़े, जिससे नगरवासियों में देशभक्ति और संगठन भावना का संदेश गया।रामकुंड चौराहा पहुंचने पर जैन समाज अध्यक्ष अनुज जैन ने अपने सहयोगियों के साथ स्वयंसेवकों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन पर पुष्प वर्षा की। पुष्प वर्षा की पूरी व्यवस्था जैन समाज की ओर से की गई थी।

कार्यक्रम के दौरान अनुज जैन ने आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने पर संघ के सभी स्वयंसेवकों एवं पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं तथा समाज में एकता, अनुशासन और सेवा भावना को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया।कार्यक्रम में प्रदीप जैन,समकित जैन, आयुष जैन, संदीप जैन आदि बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, नगरवासी और समाजसेवी उपस्थित रहे। पूरा नगर देशभक्ति और उत्साह के माहौल से सराबोर रहा।

