नूरपुर, 9 अक्तूबर: 09/10/2025/ चीफ़ ब्यूरो विजय समयाल
बाल विकास परियोजना अधिकारी नूरपुर कार्यालय के अंतर्गत उपमंडल फतेहपुर में आंगनबाड़ी सहायिका के 7 रिक्त पद भरे जाएंगे।
पद विवरण और स्थान:ग्राम
पंचायत छत्तर – आंगनबाड़ी केंद्र छत्तर झिकला
पंचायत तलाडा – केंद्र बल्ला
पंचायत खैहर – केंद्र खैहर जोगियां
पंचायत हटपंग – केंद्र सकरी
पंचायत बतराहण – केंद्र दर्ड
पंचायत मिन्ता – केंद्र उप्परली भटोली
पंचायत रैहन – केंद्र चूहे का तालाब
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
साक्षात्कार दिनांक: 13 अक्तूबर 2025,
समय: दोपहर 2 बजे,
स्थान: उपमंडल अधिकारी (न.) फतेहपुर कार्यालय
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 10 अक्तूबर 2025 योग्यता और शर्तें:आयु: 18 से 35 वर्ष
शैक्षिक योग्यता: कक्षा 12 उत्तीर्ण
वार्षिक पारिवारिक आय: 50,000 रुपए से अधिक नहीं
आवेदक स्थायी निवासी महिला हो और संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वे क्षेत्र में निवास करती हो
अधिक जानकारी: इच्छुक उम्मीदवार बाल विकास परियोजना अधिकारी, नूरपुर कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस पर संपर्क कर सकते हैं।

