Reading: खैराबाद में हुआ ‘समर्थ उत्तर प्रदेश, विकसित उत्तर प्रदेश 2047’ पर विचार गोष्ठी का आयोजन

खैराबाद में हुआ ‘समर्थ उत्तर प्रदेश, विकसित उत्तर प्रदेश 2047’ पर विचार गोष्ठी का आयोजन

RamParkash Vats
2 Min Read


नगर पालिका परिषद खैराबाद में बुधवार को ‘‘समर्थ उत्तर प्रदेश, विकसित उत्तर प्रदेश 2047’’ विषय पर एक बोर्ड बैठक एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के समग्र विकास, आर्थिक नेतृत्व और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के लक्ष्यों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मा० प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के यशस्वी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज नए संकल्पों के साथ चतुर्दिक विकास की ओर अग्रसर है। यह मिशन प्रदेश की अर्थशक्ति, सृजनशक्ति और जीवनशक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अभियान है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद खैराबाद की अध्यक्ष श्रीमती बेबी गुप्ता ने की। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता ‘बब्लू भैया’, अधिशासी अधिकारी प्रेम शंकर गुप्ता, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मनोज कुमार राणा सहित सभी सभासदगण—विष्णु कुमार, हबीब, श्रीमती मुन्नी, यूसुफ खां, उमेश, श्रीमती शबेनाज़, सुनील, फरजन्द अली, आलोक बाजपेई, राकेश चन्द्र, मोहम्मद मुर्सलीन, श्रीमती मोमिना, जफरयाब बेग, शकील अहमद, मोहम्मद नसीम खां, मोहम्मद जावेद, सऊद अहमद, श्रीमती कविता, साबिर अली, हसीन अहमद, राशदुन निशां, श्रीमती शायरून निशां, श्रीमती नासरा बानो, श्रीमती रोशन जहां, श्रीमती महरून निशां एवं नगर के सम्मानित नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में नगर के विकास से जुड़ी योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया तथा नागरिकों से ‘‘विकसित उत्तर प्रदेश 2047’’ के लक्ष्य को साकार करने हेतु सक्रिय भागीदारी की अपील की गई।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!