Ram Parkash Vats
हिमाचल बस हादसा: एक परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में भल्लू स्थित शुक्कर खड्ड पुल के पास हुए भीषण बस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में अंजना कुमारी, उनके दो बच्चे नक्श (7) और आरव (4), तथा देवरानी कमलेश कुमारी शामिल हैं। परिवार एक समारोह से लौट रहा था कि अचानक हादसा हो गया। इस दुर्घटना ने गांव फगोग के दो भाइयों का परिवार उजाड़ दिया। जहां कल तक घर में खुशियां थीं, वहीं अब मातम पसरा है। आज एक ही घर से चार अर्थियां उठेंगी, जिसने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है।
जयराम पर बरसे विक्रमादित्य, बोले—उन्हें मुख्य न्यायाधीश बना देते तो सबको अंदर भेजते रहते
शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के मंत्रीमंडल के सदस्य विक्रमादित्य सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि अगर जयराम ठाकुर को मुख्य न्यायाधीश बना दिया जाए, तो वे हर दिन किसी न किसी को जेल भेजते रहेंगे। विक्रमादित्य ने तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष जनता के मुद्दों की बजाय केवल बदले की राजनीति में जुटा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार विकास और पारदर्शिता के एजेंडे पर काम कर रही है, जबकि भाजपा केवल बयानबाजी कर रही है। विक्रमादित्य ने जनता से अपील की कि वे अफवाहों से दूर रहकर सरकार पर विश्वास बनाए रखें।
शिमला : प्रदेश सरकार ने करुणामूलक आश्रितों के लिए नई संशोधित नीति जारी की है। अब करुणामूलक आधार पर नौकरी पाने हेतु परिवार की वार्षिक आय सीमा 3 लाख रुपये कर दी गई है, जबकि ‘पर कैपिटा आय’ की बाध्यता 31 दिसंबर 2025 तक हटा दी गई है। विधवाओं और अनाथ बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी। पात्रता का मूल्यांकन अब आवेदन पर विचार की तिथि पर होगा। 5% कोटे में पद रिक्त न होने पर भी 2025 तक छूट दी गई है। क्लास-3 पदों पर ‘जॉब ट्रेनी’ और क्लास-4 पर ‘मल्टी टास्क वर्कर’ की नियुक्ति होगी। हालांकि करुणामूलक संघ ने नीति को सीमित अवधि वाला और अधूरा बताते हुए नाराजगी जताई है।
रैहन, 8 अक्टूबर – राजकीय कामरेड रामचंद्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, रैहन में जिला स्तरीय अंडर-19 माइनर एवं मेजर खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में एस.डी.एम. फतेहपुर विश्रुत भारती मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्याध्यापक विपिन शर्मा, अधीक्षक अंकुश धीमान, आशीष बॉबी, प्रवक्ता रूपेश सिंह, गगन सिंह, रजनीश सिंह, बुद्धि सिंह, समाजसेवी अनिल पप्पू, राय सिंह, संतोष कुमार शर्मा और प्रकाश सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह की शुरुआत प्राचार्य डॉ. नरेन्द्र कुमार द्वारा मुख्य अतिथि के पारंपरिक स्वागत से हुई।
प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। परिणामों में फतेहपुर स्कूल ने जूडो कराटे में बाज़ी मारी, जबकि डाक कुलाडा कुराश में विजेता रहा। समलोटी ने बॉक्सिंग में, बैजनाथ ने वॉलीबॉल में, जयसिंहपुर ने हॉकी में, धर्मशाला ने कबड्डी में, रैहन ने फुटबॉल में और कॉमेंट मेन्सा देहरी ने हैंडबॉल व बास्केटबॉल में विजय प्राप्त की। शाहपुर ने खो-खो में प्रथम स्थान हासिल किया।
मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “खेल जीवन में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व की प्रेरणा देते हैं।” वहीं, प्राचार्य डॉ. नरेन्द्र कुमार ने खिलाड़ियों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि विपरीत मौसम परिस्थितियों में भी प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न होना सभी के सहयोग और एकता का प्रमाण है।
समारोह के अंत में एस.डी.एम. विश्रुत भारती ने प्रतियोगिता के औपचारिक समापन की घोषणा की और सभी प्रतिभागियों को भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
स्वास्थ्य आपका:-भारत में क्रॉनिक किडनी डिज़ीज़ (CKD) और किडनी स्टोन के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हालिया आंकड़ों के अनुसार, देश की लगभग 10% आबादी CKD से पीड़ित है, जबकि 1 जाता2% लोग किडनी स्टोन की समस्या झेल रहे हैं। उत्तर भारत में यह आंकड़ा 15% तक पहुंच चुका है। खासतौर पर 20 से 40 वर्ष की उम्र के युवाओं में इसके मामलों में 30-40% की वृद्धि देखी गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि डिहाइड्रेशन, अनियमित खानपान और अधिक नमक व प्रोटीन युक्त आहार इसके प्रमुख कारण हैं।योगगुरु स्वामी रामदेव का कहना है कि दिनभर में कम से कम 3 लीटर पानी पीना, किडनी को स्वस्थ रखने का सबसे प्रभावी उपाय है। इसके अलावा नींबू, संतरा, मौसमी जैसे सिट्रस फल स्टोन बनने से रोकने में मदद करते हैं।
नियंत्रण के लिए — जंक फूड से दूरी बनाएं, वजन नियंत्रित रखें, योग-मेडिटेशन करें और बिना डॉक्टर की सलाह दवा न लें। कुलथ की दाल, पत्थरचट्टा और खट्टी छाछ पथरी के मरीजों के लिए अत्यंत लाभदायक हैं।
नई दिल्ली: जुब्बल-कोटखाई से भाजपा नेता चेतन सिंह बरागटा ने आज राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर बरागटा ने कोटखाई में केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति के लिए नड्डा का आभार व्यक्त किया, जिसे क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए ऐतिहासिक सौगात बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जुब्बल-कोटखाई-नावर क्षेत्र में सड़क निर्माण और चौड़ीकरण कार्य, तथा बाढ़ एवं भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों के लिए 176 करोड़ रुपये की पुनर्निर्माण राशि की जानकारी दी। साथ ही, कोटखाई ट्रॉमा सेंटर के लंबित निर्माण का मुद्दा भी केंद्रीय मंत्री के समक्ष उठाया।

