Reading: बिजली सेवाओं को मजबूती, युवाओं को रोजगार — एचपीएसईबीएल में 2,600 से अधिक पदों पर नियुक्तियां

बिजली सेवाओं को मजबूती, युवाओं को रोजगार — एचपीएसईबीएल में 2,600 से अधिक पदों पर नियुक्तियां

RamParkash Vats
2 Min Read

बिजली सेवाओं को मजबूती, युवाओं को रोजगार — एचपीएसईबीएल में 2,600 से अधिक पदों पर नियुक्तियां


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल सरकार ने युवाओं को रोजगार और राज्य की बिजली सेवाओं को और सशक्त करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) में 1,602 बिजली उपभोक्ता मित्रों और 1,000 टी-मेट की नियुक्ति को मंजूरी प्रदान की है।

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, दशकों में पहली बार किसी सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी में इतनी बड़ी भर्ती होने जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य फील्ड स्टाफ की कमी दूर करना और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है। वर्तमान में टी-मेट के 4,009 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से 3,049 खाली पड़े हैं, जिससे कार्यप्रणाली पर सीधा असर पड़ रहा था।

पात्रता और नियुक्ति प्रक्रिया

  • बिजली उपभोक्ता मित्रों की नियुक्ति एक अधिकृत एजेंसी करेगी।
  • न्यूनतम योग्यता: दसवीं पास तथा आईटीआई (इलेक्ट्रिकल/वायरमैन ट्रेड) अनिवार्य।
  • आयु सीमा: 18 से 30 वर्ष।

प्रवक्ता ने कहा कि फील्ड कर्मचारी एचपीएसईबीएल की रीढ़ हैं। आपदाओं के समय बिजली आपूर्ति बहाल करना हो या क्षतिग्रस्त ढांचे की मरम्मत, ये कर्मचारी अहम भूमिका निभाते हैं। नए पदों से उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं मिलेंगी और स्थानीय युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान कार्यकाल में अब तक 23,191 युवाओं को सरकारी क्षेत्र में नौकरी दी गई है। आगे भी सरकार रोजगार व स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करेगी।।


Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!