Reading: प्रधानमंत्री श्री मोदी ने म्यांमार के वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग से की मुलाकात

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने म्यांमार के वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग से की मुलाकात

RamParkash Vats
1 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के अवसर पर म्यांमार के राज्य सुरक्षा एवं शांति आयोग के अध्यक्ष वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की।वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने विकास, रक्षा एवं सुरक्षा, सीमा प्रबंधन तथा सीमा व्यापार सहयोग पर विस्तृत चर्चा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने जोर देते हुए कहा कि भारत-म्यांमार सहयोग को और मज़बूत करना दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने, क्षेत्रीय सहयोग को गहराई देने और “एक्ट ईस्ट पॉलिसी” को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।प्रधानमंत्री ने यह भी आशा व्यक्त की कि म्यांमार में होने वाले आगामी चुनाव सभी हितधारकों को शामिल करते हुए निष्पक्ष और समावेशी होंगे।

उन्होंने दोहराया कि भारत म्यांमार के नेतृत्व वाली और म्यांमार के स्वामित्व वाली शांति प्रक्रिया का दृढ़ता से समर्थन करता है तथा संवाद और परामर्श को ही आगे बढ़ने का एकमात्र मार्ग मानता है।प्रधानमंत्री मोदी ने म्यांमार के विकास में भारत की साझेदारी को और अधिक गहन करने की प्रतिबद्धता जताई और आश्वस्त किया कि भारत हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।-

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!