शिमला 31/08/2025, राज्य चीफ़ ब्यूरो विजय समयाल
फतेहपुर, इंदौरा, भरमौर और मणिमहेश में हालात का लिया जायज़ाचंबा में करेंगे प्रभावित परिवारों से मुलाकात और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक- कांगडा ANCHOR -“मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के फतेहपुर और इंदौरा समेत बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने चंबा जिले के भरमौर और मणिमहेश क्षेत्रों का भी जायज़ा लिया। मुख्यमंत्री ने राहत-बचाव कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और प्रभावित परिवारों तक तुरंत मदद पहुंचाने के निर्देश दिए।”
“मुख्यमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण के दौरान बाढ़ और तबाही से प्रभावित इलाकों की स्थिति देखी। अधिकारियों से राहत और बचाव कार्यों की रिपोर्ट ली। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि आपदा प्रभावितों की हर संभव मदद की जाएगी और राहत कार्यों में और तेजी लाई जाएगी।”“
थोड़ी देर में मुख्यमंत्री चंबा जिले के आपदा प्रभावित इलाकों का ज़मीनी दौरा करेंगे। यहां वे प्रभावित परिवारों से भेंट करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर हालात की समीक्षा करेंगे।”“
मुख्यमंत्री सुक्खू लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं और प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को तेज करने के निर्देश जारी कर चुके हैं।”

