
नगरोटा सूरियां,4 जुलाई 2025, न्यूज़ इंडिया आजतक
खंड चिकित्सा अधिकारी नगरोटा सुरियाँ डॉ अमन दुआ के सौजन्या से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरोटा सुरियाँ में स्वास्थ्य प्रयवेक्षक सुमन कुमारी और सुनीता देवी की अध्यक्षता में विश्व स्तनपान सप्ताह दिवस मनाया गया

इस दिवस पर खंड स्वास्थ्य प्रयवेक्षक सुभाष चंद ने शिवर में आई महिलाओं और आशा को स्तनपान सप्ताह के बारे में विस्तार पूर्वक बताया और छः महीने के बाद दिए जाने वाले पूरक आहार के बारे में भी बताया गया । उन्होंने बताया कि स्तनपान सप्ताह 1 से 7 अगस्त तक मनाया जा रहा है और इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य माताओं को स्तनपान के महत्व के बारे में बताना है ताकि नवजात शिशुओं और बच्चों को पूर्ण रूप से स्तनपान करवाया जा सके।

उन्होंने कहा कि नवजात शिशु को जन्म के एक घण्टे के भीतर माँ का पहला पीला गाढ़ा दूध जिसे कोलोस्ट्रम कहते है यह दूध शिशु के लिए अमृत समान है और इस दूध को पीने से शिशु की प्रतिरोधक क्षमता मिलती है जिससे विभिन्न प्रकार की बीमारियों से लड़ने की क्षमता मिलती है। यह दूध पिलाना बहुत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि छः महीने तक बच्चे को केवल मात्र माँ का ही दूध पिलाये क्योंकि माँ के दूध में वह सब पोषक तत्व होते है जिसकी बच्चों को जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि जो बच्चा माँ का पर्याप्त दूध पीता है उसका शारीरिक और मानसिक विकास ठीक होता है और बच्चे को निमोनिया, स्वास रोग और दस्त रोग से भी बचाव होता है। उन्होंने बताया कि स्तनपान करवाने से माँ को स्तन कैंसर, दिल के रोग से भी बचाव होता है। सुभाष चंद ने कहा कि छः महीने तक बच्चे को केवल माँ का दूध दे और छः महीने के बाद दो वर्ष तक बच्चे को माँ के दूध के साथ पूरक आहार भी शुरू करे ताकि बच्चे का शारीरिक विकास ठीक हो सके। इस दिवस पर आशा कार्यकर्ताओ की स्तनपान के ऊपर भाषण प्रतियोगिता करवाई जिसमे प्रथम स्थान पर नीलम देवी , द्वितीय स्थान पर रंजू बाला और तृतीय स्थान पर सुषमा देवी रही। भाषण प्रतितोगियो में भाग लेने वाले प्रतियोगियों को स्वास्थ्य विभाग की तरफ इनाम दिए गए।इस अवसर पर स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता सोनिया, विक्की चौधरी, ज्योति, दीपिका, सीएचओ निधि, ज्योति, रीतू, अंजलि, शिवानी सहित लगभग 80 महिलाएं और आशा इस दिवस पर उपस्थित थी ।



