Reading: महमूदाबाद में धूमधाम से मनाया गया भगवान पाश्र्वनाथ मोक्ष कल्याणक महोत्सव*

महमूदाबाद में धूमधाम से मनाया गया भगवान पाश्र्वनाथ मोक्ष कल्याणक महोत्सव*

RamParkash Vats
1 Min Read

*महमूदाबाद 31 जुलाई 2025, चीफ़ ब्यूरो अनुज कुमार जैन

श्रद्धालुओं ने अर्पित किए निर्वाण लाडू, की चालीसा व भक्तामर स्तोत्र का पाठमहमूदाबाद (सीतापुर)।स्थानीय सरावगी टोला स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पाश्र्वनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ धूमधाम से मनाया गया।प्रातःकाल मंदिर में भक्तों ने पहुँचकर भगवान श्रीजी का विधिवत अभिषेक और पूजन किया। इसके पश्चात भक्तों ने जयकारों के साथ निर्वाण लाडू अर्पित किए। निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य अखिलेश जैन परिवार को प्राप्त हुआ।

उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ लाडू अर्पित कर आरती में भाग लिया।सायंकाल चालीसा पाठ एवं भक्तामर स्तोत्र का सामूहिक पाठ कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया गया।इस अवसर पर समिति अध्यक्ष अनुज जैन,अजय जैन, अमित जैन, मण्डी सचिव ऋषभ जैन, अल्का जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।कार्यक्रम के सफल आयोजन में जैन समाज के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!