नूरपुर क्रिकेट कार्निवल सीजन-4 का रोमांचक फाइनल मुकाबला संपन्न हुआ जिसमें नूरपुर की टीम ने शानदार जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया इस अवसर पर बासा वजीरा की टीम उपविजेता रही।

प्रतियोगिता में विजेता टीम को ₹42,000 और उपविजेता टीम को ₹31,000 की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। वहीं मैन ऑफ़ दी सीरीज को एल इ डी टी वी देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा टॉप-8 टीमों को भी नकद पुरस्कार दिए गए।
इस टूर्नामेंट की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि विजेता टीम के 2 खिलाड़ियों और उपविजेता टीम के 1 खिलाड़ी को फार्मा कंपनी में रोजगार का अवसर प्रदान किया जाएगा। यह पहल खेल के साथ युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने का सराहनीय प्रयास है।
इस सफल आयोजन के लिए अखिल बख्शी का विशेष आभार एवं अभिनंदन। युवाओं को खेल का मंच देने, खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने की उनकी सोच वास्तव में काबिल-ए-तारीफ है। साथ ही घोषणा की गई कि अगले सीजन यानी सीजन-5 में पुरस्कार राशि को और बढ़ाया जाएगा।रंजीत बख्शी जनकल्याण फाउंडेशन की पूरी आयोजन टीम का विशेष धन्यवाद इस अवसर पर किया गया जिन्होंने कड़ाके की ठंड में दिन-रात मेहनत कर इस आयोजन को सफल बनाया। पर्दे के पीछे रहकर अपनी जिम्मेदारियां निभाने वाले प्रत्येक सदस्य का योगदान सराहनीय है।प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों, खिलाड़ियों, सहयोगियों और दर्शकों का भी दिल से आभार। आप सभी के सहयोग और खेल भावना ने इस सीजन को यादगार बनाया।
विजेता नूरपुर टीम और उपविजेता बासा वजीरा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी lखेल को मंच, प्रतिभा को सम्मान और युवाओं को रोजगार – यही इस आयोजन की असली पहचान हैl

