Reading: चुने हुए जनप्रतिनिधियों को सम्मान दें अधिकारी उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से करें समाधान मलेंद्र राजन

चुने हुए जनप्रतिनिधियों को सम्मान दें अधिकारी उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से करें समाधान मलेंद्र राजन

RamParkash Vats
3 Min Read

चुने हुए जनप्रतिनिधियों को सम्मान दें अधिकारी उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से करें समाधान मलेंद्र राजनचुने हुए जनप्रतिनिधियों को सम्मान दें अधिकारी उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से करें समाधान मलेंद्र राजन

नूरपुर से विनय महाजन:नूरपुर प्रदेश के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और स्थानीय समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से विधायक मलेंद्र राजन ने आज वन विश्राम गृह इंदौरा में ग्राम पंचायत डागला, मल्हाड़ी और धनतोल के जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक की। इस दौरान संबंधित पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप नए विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और जरूरतों से विधायक को अवगत करवाया।

मलेंद्र राजन ने कहा कि चुने हुए जनप्रतिनिधि जनता की आवाज होते हैं और अधिकारियों को उनका पूरा सम्मान करते हुए उनके माध्यम से उठाए जाने वाले जनहित के मुद्दों को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें तथा विकास कार्यों के क्रियान्वयन में उनके साथ बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करें।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों और आम लोगों के साथ निरंतर संवाद जरूरी है। स्थानीय लोगों की समस्याओं और आवश्यकताओं को समझकर विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने से कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दे रही है। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि विकास का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग और गांव-गांव तक पहुंचे।विधायक ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों और प्राप्त सुझावों के आधार पर क्षेत्र की विकासात्मक जरूरतों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने जनता के साथ सीधा संवाद और विकास कार्यों की नियमित समीक्षा की प्रक्रिया निरंतर जारी रखने की बात कही, ताकि स्थानीय समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के साथ क्षेत्र के विकास को नई गति दी जा सके।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!