Reading: पूर्ण गुरु जीव को अज्ञानता के अंधकर से निकालकर ज्ञान के प्रकाश की और ले जाते हैं: साध्वी दात्री भारती

पूर्ण गुरु जीव को अज्ञानता के अंधकर से निकालकर ज्ञान के प्रकाश की और ले जाते हैं: साध्वी दात्री भारती

RamParkash Vats
4 Min Read

सतगुरु की कृपा से ही संभव है ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति, मानव जीवन का परम लक्ष्य ईश्वर से जुड़ना : साध्वी दात्री भारती

माया के मोह में भटका मानव सतगुरु के ज्ञान से पहचान सकता है अपना वास्तविक स्वरूप

राजनीतिक आकलन, मंथन एवं विश्लेषण

लेखक: विनय महाजन
चीफ ब्यूरो, संसदीय क्षेत्र कांगड़ा-चंबा
न्यूज इंडिया आजतक

नूरपुर दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की स्थानीय शाखा बौड़ नूरपुर स्थित आश्रम में मासिक भंडारे एवं भजन प्रभात का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लिया तथा गुरु चरणों में अपनी श्रद्धा एवं भक्ति अर्पित की।कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वी संदीप भारती जी एवं गुरु भाई सुखदेव जी द्वारा प्रभु चरणों में मंगल वंदना के सुमधुर गायन से किया गया। भजन-कीर्तन के माध्यम से उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रभु भक्ति से जुड़ने का संदेश दिया गया।सतगुरु की कृपा से ही संभव है ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति, मानव जीवन का परम लक्ष्य ईश्वर से जुड़ना : साध्वी दात्री भारती

भक्ति, सेवा और सत्संग से जीवन को बनाएं सार्थक, सतगुरु दिखाते हैं परमात्मा प्राप्ति का मार्ग : साध्वी दात्री भारतीइस अवसर पर दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री दात्री भारती जी ने अपने आध्यात्मिक प्रवचनों में प्रभु महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि संत-महापुरुष जब भी इस धरा पर अवतरित होते हैं, उनका उद्देश्य मानव जीवन को उसके वास्तविक लक्ष्य से परिचित करवाना होता है। वे मानव को केवल सांसारिक उपलब्धियों तक सीमित न रहकर जीवन के परम उद्देश्य अर्थात ईश्वर की प्राप्ति की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा देते हैं।साध्वी जी ने कहा कि हम अनेक संत-महापुरुषों की वाणी एवं उनकी रचनाओं का अध्ययन करते हैं। उनकी शिक्षाओं में भी मानव जीवन के वास्तविक उद्देश्य के रूप में ईश्वर की भक्ति को ही सर्वोपरि बताया गया है।

लेकिन इस भक्ति की वास्तविक प्राप्ति के लिए जीवन में पूर्ण ब्रह्मनिष्ठ सतगुरु की शरण में जाना आवश्यक है, क्योंकि सतगुरु ही मनुष्य को ब्रह्मज्ञान प्रदान कर उसके भीतर ईश्वर के दिव्य प्रकाश का अनुभव करवा सकते हैं।साध्वी जी ने आगे समझाया कि जीव माया के आकर्षण में उलझकर अपने वास्तविक स्वरूप एवं परमात्मा को विस्मृत कर बैठता है। जिस प्रकार अंधकार में भटक रहे व्यक्ति को सही मार्ग दिखाने के लिए प्रकाश की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार अज्ञानता के अंधकार में भटक रहे मानव को भी ज्ञान रूपी प्रकाश की आवश्यकता है। यह दिव्य प्रकाश पूर्ण सतगुरु की कृपा से ही प्राप्त हो सकता है। जब मनुष्य को आत्मज्ञान की प्राप्ति होती है, तभी उसके जीवन में आध्यात्मिक परिवर्तन का वास्तविक सूत्रपात होता है।उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रेरित किया कि वे अपने जीवन में भक्ति, सेवा, सत्संग एवं सद्कर्मों को स्थान दें तथा मानव जीवन के अमूल्य समय का सदुपयोग करते हुए ईश्वर से जुड़ने का प्रयास करें।कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन एवं आध्यात्मिक विचारों का लाभ उठाया। तत्पश्चात सभी ने श्रद्धापूर्वक भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!