Reading: पौंग जलाशय में मत्स्य उत्पादन बढ़ाने की पहल, जम्बल में 2,37,516 ग्रास कार्प बीज का संचयन

पौंग जलाशय में मत्स्य उत्पादन बढ़ाने की पहल, जम्बल में 2,37,516 ग्रास कार्प बीज का संचयन

RamParkash Vats
1 Min Read

मछुआरों की आजीविका को मिलेगा संबल, मत्स्य संपदा के संरक्षण एवं संवर्धन पर विभाग का जोर

पौंग जलाशय में मत्स्य उत्पादन को नई गति देने और स्थानीय मछुआरों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में मत्स्य विभाग हिमाचल प्रदेश ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। विभाग की ओर से पौंग जलाशय के जम्बल क्षेत्र में 2 लाख 37 हजार 516 ग्रास कार्प मत्स्य बीज का संचयन किया गया।

इस पहल का उद्देश्य जलाशय की मत्स्य संपदा को समृद्ध करने के साथ-साथ भविष्य में मछुआरों के लिए आय के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाना है।यह मत्स्य बीज संचयन कार्यक्रम संयुक्त निदेशक मत्स्य पालन पवन शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान सहायक निदेशक मत्स्य पालन पौंग बांध संदीप कुमार समिति के सदस्य के रूप में उपस्थित रहे। …

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!