Reading: चिट्टे के खिलाफ एकजुट होकर कदम बढ़ाएं, 13 नवंबर को मंडी में होगा एंटी-चिट्टा जागरूकता वॉकाथॉन

चिट्टे के खिलाफ एकजुट होकर कदम बढ़ाएं, 13 नवंबर को मंडी में होगा एंटी-चिट्टा जागरूकता वॉकाथॉन

RamParkash Vats
1 Min Read

मंडी संसदीय क्षेत्र शिमला से चीफ ब्यूरो कपिल शर्मा।

हिमाचल प्रदेश को चिट्टे और नशे के दुष्प्रभावों से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी के पड्डल ग्राउंड में एंटी-चिट्टा अवेयरनेस वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है। यह जागरूकता वॉक सुबह 9 बजे शुरू होगी।

इस जन-जागरूकता अभियान के माध्यम से आम नागरिकों, युवाओं और सामाजिक संगठनों से नशे के खिलाफ एकजुट होकर आगे आने का आह्वान किया गया है। अभियान का उद्देश्य समाज में नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता फैलाना और चिट्टामुक्त हिमाचल के संकल्प को मजबूत करना है।

आयोजकों ने लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस वॉकाथॉन में भाग लेकर नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!